ESIC ABVKY Scheme: अगर आपकी नौकरी अचानक छूट गई है, तो घबराने के बजाय इस आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए केंद्र सरकार की एक योजना मददगार साबित हो सकती है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना (ABVKY) की अवधि बढ़ाकर 30 जून 2027 तक कर दी है. इस योजना का खास मकसद पात्र बीमित कर्मचारियों को बेरोजगारी के दौरान आर्थिक रूप से मदद देना है, ताकि वे नौकरी छूटने के बाद भी अपने जरूरी खर्च को पूरे कर सकें.
हालांकि, यह योजना पहले 30 जून 2026 तक ही लागू थी, लेकिन अब सरकार ने इसे एक साल तक और जारी रखने का फैसला किया है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस सहायता के लिए आपको अपने कंपनी पर डिपेंड नहीं रहना पड़ता है. ऐसे में आप सीधे ESIC की शाखा के माध्यम से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
क्या है ESIC?
- ESIC, EPFO से बिल्कुल अलग है.
- यह कर्मचारियों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं देती है.
- इसके तहत इलाज, बीमारी, मातृत्व, दिव्यांगता और बेरोजगार जैसी स्थितियों में आर्थिक सहायता दी जाती है.
नेशनल पेंशन सिस्टम में हुए बड़े बदलाव, इन कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा ज्यादा रिटर्न
क्या है ABVKY के फायदे?
यह अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जिनकी नौकरी किसी कारणवश छूट गई हो. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, ESIC में रजिस्टर्ड होना और कम से कम दो साल तक बीमित रोजगार में कार्य करना बेहद जरूरी है.
- बेरोजगारी के दौरान औसत दैनिक वेतन का 50% नकद मुआवजा मिलता है.
- यह सहायता अधिकतम 90 दिनों तक दी जाती है.
- दवा मंजूर होने के बाद पूरी राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.
- इस योजना का लाभ आप अपनी जीवन में सिर्फ़ एक बार ही ले सकते हैं.
किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?
- गलत व्यवहार के कारण नौकरी से निकाला गया हो.
- कर्मचारी ने खुद इस्तीफा दिया हो.
- स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) वो ली हो.
- अवैध हड़ताल में शामिल होने के कारण नौकरी गई हो.
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
- नौकरी अपनी इक्छा से नहीं, बल्कि कंपनी बंद होने या किसी गैर-रोजगार जनित स्थायी दिव्यांगता जैसी वजहों से गई हो.
- निर्धारित अवधि तक ESI अंशदान जमा हुआ हो.
- कर्मचारी ESIC योजना के तहत पंजीकृत हो.
EPFO यूजर्स ध्यान दें! सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद कई सेवाएं प्रभावित, पासबुक और लॉगिन में क्यों आ रही है परेशानी?