Jobs Bulletin:इस सप्ताह खत्म हो रही हैं ये बड़ी भर्तियां, 10000+ पदों पर सरकारी नौकरी का मौका; अभी भरें फॉर्म – Government Jobs Alert: 10,000+ Vacancies Closing This Week, Apply Before Deadline


Weekly Job Bulletin: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अगले तीन दिन बेहद अहम हैं। 26 से 28 जुलाई 2026 के बीच रक्षा, बैंकिंग, प्रशासनिक सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निकली कई बड़ी भर्तियों के आवेदन बंद होने जा रहे हैं।

इनमें भारतीय वायुसेना, आईबीपीएस, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी, आईओसीएल, पीडीआईएल और MHRB असम जैसी संस्थाओं की नौकरियां शामिल हैं। 10000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।




Government Jobs Alert: 10,000+ Vacancies Closing This Week, Apply Before Deadline

IAF Agniveervayu Recruitment
– फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक


एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट की भर्ती

भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो मेडिकल क्षेत्र में रहकर देश सेवा करना चाहते हैं। उम्मीदवारों के पास 12वीं (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। पढ़ें पूरी खबर..


Government Jobs Alert: 10,000+ Vacancies Closing This Week, Apply Before Deadline

सी-295
– फोटो : एक्स/आईएएफ


अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 भर्ती

भारतीय वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है। चयनित युवाओं को चार वर्ष तक वायुसेना में सेवा का अवसर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन क्षमता परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल होगी। 12वीं पास और निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। पढ़ें पूरी खबर..


Government Jobs Alert: 10,000+ Vacancies Closing This Week, Apply Before Deadline

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik


IBPS में 7,000+ नौकरियां

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 7,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। पढ़ें पूरी खबर..


Government Jobs Alert: 10,000+ Vacancies Closing This Week, Apply Before Deadline

यूपीपीएससी, UPPSC
– फोटो : अमर उजाला


यूपीपीएससी पीसीएस में 500 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के माध्यम से एसडीएम, डिप्टी एसपी, बीडीओ, जिला प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्नातक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है। पढ़ें पूरी खबर..




Leave a Comment