Jobs Report: दो चीजों में तेजी से बढ़ रहे हैं नौकरी के मौके, सीधा 33% का जंप, सबसे ज्यादा इन 33 शहरों में – job opportunities are surging in these sectors and cities witnessing a sharp 33 per cent jump shows hiring report 2026


Hiring Report 2026: दिग्गज कंपनियां धड़ल्ले से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन में इन्वेस्ट कर रही हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि एआई तेजी से नौकरियां खत्म कर देगा। लेकिन एक रिपोर्ट बताती है कि एआई और मशीन लर्निंग की वजह से नौकरियां बढ़ रही हैं।

job opportunities
एक रिपोर्ट के अनुसार, AI और ML में पिछले साल के मुकाबले 33% नौकरियां बढ़ी हैं। (फोटो सोर्स- Magnific)
Jobs Hiring Report 2026 : तेजी से बदलते जॉब मार्केट में बेहतर करियर के लिए क्या करें? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद से नौकरियों पर खतरे की बात कही जा रही है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की माने तो एआई ने नए रास्ते खोले हैं। कंपनियां न सिर्फ प्रोफेशनल्स, बल्कि फ्रेशर्स को भी नौकरी दी रही हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ‘फ्यूचर जॉब्स रिपोर्ट 2025’ में कहा गया था कि एआई आने वाले पांच सालों में 9.2 करोड़ नौकरियां खत्म कर सकता है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक जॉब्स रिपोर्ट में बेहतर करियर के लिए दो चीजों में तेजी से बढ़ते नौकरी के मौकों को इशारा किया है- AI और मशीन लर्निंग।

दरअसल, नौकरी जॉब्स स्पीक (जुलाई 2026) की रिपोर्ट में मौजूदा मार्केट के हिसाब से सेक्टर और शहर वाइज नौकरी के बढ़ते और कम होते ट्रेंड के बारे में मुख्य बातें सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में भारत में व्हाइट कॉवर जॉब्स और AI/ML सेक्टर में अच्छा-खासा जंप देखने को मिला है।

व्हाइट कॉलर जॉब्स में 5% की बढ़त

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2026 तक भारत में व्हाइट कॉलर जॉब्स मार्केट पिछले साल (जुलाई 2025) के मुकाबले 5% बढ़कर 3,277 इंडेक्स वेल्यू पर पहुंच गया है। सिर्फ पिछले एक महीने में 6.6% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

AI/ML सेक्टर में 33% का जंप

AI और मशीन लर्निंग (ML) सबसे तेजी से बढ़ने वाले जॉब सेक्टर के तौर पर उभरे हैं। पिछले साल के मुकाबले AI और ML रोल के लिए हायरिंग में जबरदस्त 33% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे पिछले दो सालों से चल रहा ग्रोथ का ट्रेंड और आगे बढ़ा है। इस वजह से, AI और ML भारत के व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट के सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले सेक्टर बन गए हैं।

टेक्नोलॉजी कंपनियां अनुभवी AI प्रोफेशनल्स को हायर करने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रही हैं और बेहतरीन टैलेंट को पाने के लिए बढ़िया सैलरी पैकेज दे रही हैं। लंबे समय से सुस्त पड़े IT और सॉफ्टवेयर सर्विसेज सेक्टर ने वापसी करते हुए +6% की ग्रोथ देखी है। IT में सबसे ज्यादा डिमांड इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और AI रोल्स में रही।

Naukri JobSpeak Index report.
नौकरी जॉबस्पीक की रिपोर्ट (जुलाई 2026)

Top Performing Sectors: सबसे ज्यादा इन सेक्टर्स में नौकरियां बढ़ीं

सेक्टर बढोत्तरी (%)
रिक्रूटमेंट/ स्टाफ 54% (सबसे ज्यादा)
आर्किटेक्चर 13%
इंश्योरेंस 10%
रियल स्टेट एंड प्रोपर्टी 8%
ऑफिस ऑटोमेशन 8%
आईटी सर्विस/सॉफ्टवेयर 6%
हेल्थकेयर 6%
FMCG 5%
BPO/ITES 5%
रिटेल 3%
ऑटो 1%

जुलाई के हायरिंग ट्रेंड्स एक ऐसे मार्केट की ओर इशारा करते हैं जो लगातार तेजी पकड़ रहा है। IT हायरिंग में बढ़ोतरी, AI टैलेंट की लगातार मांग और फ्रेशर्स की हायरिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी से पता चलता है कि कंपनियां भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स और वर्कफोर्स को बढ़ाने, दोनों में इन्वेस्ट कर रही हैं। टेक्नोलॉजी हब के साथ-साथ उभरते शहरों का बढ़ता योगदान भारत के टैलेंट इकोसिस्टम की बढ़ती मजबूती को भी दर्शाता है।

हितेश ओबेरॉय, MD और CEO, इन्फो एज

इन शहरों में सबसे ज्यादा नौकरियां बढ़ीं

शहर का नाम ग्रोथ (%)
भुवनेश्वर 24%
गांधीनगर 23%
बरेली 19%
नेल्लोर 18%
कोलकाता 17%
रायपुर, हैदराबाद, राजकोट 16%
चेन्नई 11%
इंदौर, कोटा 10%
गुवाहाटी, नासिक 9%
बेंगलुरु, जबलपुर और कोझिकोड 8%
जयपुर, भरूच, कोयंबटूर, सलेम, हरिद्वार 7%
कोच्चि, मैसूर, उदयपुर 6%
पटना 5%
पुणे, विशाखापट्टनम, मैंगलुरु 4%
अहमदाबाद, विजयवाड़ा और नागपुर 3%
सिलीगुड़ी 2%
जमशेदपुर और जोधपुर 1%

Naukri JobSpeak Index report (2).
सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले राज्य (नौकरी जॉबस्पीक की रिपोर्ट)

सिर्फ प्रोफेशनल्स नहीं, फ्रेशर्स को भी नौकरी दे रही हैं कंपनियां

कंपनियां सिर्फ अनुभवी प्रोफेशनल्स को ही ढूंढ रही हैं, बल्कि नए टैलेंट को भी बड़े पैमाने पर हायर कर रही हैं। जुलाई में फ्रेशर्स की हायरिंग में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई, जो करियर की शुरुआत में होने वाली हायरिंग में लगातार बने भरोसे को दिखाता है। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) की हायरिंग में भी 5% की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें चेन्नई और हैदराबाद मुख्य हायरिंग हब के तौर पर उभरे हैं। मिड-लेवल और सीनियर प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ी है, जिससे पता चलता है कि मौजूदा जॉब मार्केट में प्रोफेशनल करियर के लगभग हर स्टेज पर मौके मौजूद हैं।

अमन कुमार

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और ‘मानव को शांति कहां’ मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं… और पढ़ें