Jodha Akbar Rajat Tokas: टीवी के कुछ शोज को कल्ट का दर्जा हासिल है, जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक है ‘जोधा अकबर’. इस सीरियल में अकबर का किरदार निभाने वाले रजत टोकस घर-घर छा गए थे. एक वक्त ऐसा था कि रजत टोकस को TRP किंग माना जाता था, क्योंकि उनके इस शो के लोग दीवाने थे. लेकिन फिर अचानक रजत टोकस एक्टिंग से दूर हो गए और सालों से छोटे पर्दे से गायब हैं.