Join Indian Army 2026: इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट, निकली 380 वैकेंसी, सैलरी दमदार – indian army notification 2026 out for ssc tech 68 male female recruitment check eligibility age salary


Indian Army New Bharti 2026 Form: भारतीय सेना में एसएससी टेक भर्ती के जरिए लेफ्टिनेंट की पोस्ट भरी जा रहीं हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है।

indian army new vacancy 2026 apply
आर्मी लेफ्टिनेंट भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- https://x.com/DIRECTORATERTG)
Indian Army SSC Tech 68 Recruitment 2026: हमारे देश की आन बान और शान इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल (SSC-Tech 68) महिला-पुरुष की नई भर्ती करने की घोषणा की है। जो युवा भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। क्योंकि चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। एप्लिकेशन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल, मेरिट लिस्ट के बाद डायरेक्ट ज्वाइनिंग होगी।

इंडियन आर्मी एसएससी टेक-68 की यह रिक्रूटमेंट लेफ्टिनेंट के पद के लिए है। इस पोस्ट पर नौकरी पाना देशसेवा, गौरव और सम्मान की बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करना माना जाता है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई कर सकते है। 8 जुलाई से 6 अगस्त तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Army SSC Tech-68 Bharti 2026: योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स सिविल/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रिकल/इलेट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/Misc इंजीनियरिंग स्ट्रीम के विभिन्न विषय से पूरी की हो। जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के फाइनल ईयर में हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन उन्हें 1 अप्रैल 2027 तक अपनी इंजीनियरिंग डिग्री और सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने होंगे।
  • विवाह: महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी अविवाहित होने चाहिए।
  • आयुसीमा: एसएससी टेक 68 महिला/पुरुष के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 20-27 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी। अगर आपको इस एज लिमिट के मुताबिक देखें तो कैंडिडेट की जन्मतिथि 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2007 तक होनी चाहिए।
  • फिजिकल स्टैंडर्ड: ज्वाइनिंग से पहले अभ्यर्थी को न्यूनतम शारीरिक मानक पूरे करने होंगे। इसमें 2.4 किमी की रनिंग, पुशअप, पुल अप, सिट अप, स्क्वैट्स, लंग्स और स्विमिंग शामिल हैं।

आर्मी लेफ्टिनेंट भर्ती की जरूरी जानकारी

फोर्स भारतीय सेना (Indian Army)
कोर्स शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) महिला-पुरुष (अप्रैल 2027) (SSC T-68)
वैकेंसी (पुरुष-350, महिला-30) टोटल-380
ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in
अप्लाई करने की लास्ट डेट महिला- 6 अगस्त 2026
पुरुष-7 अगस्त 2026
योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री
एसएसबी कब होगा? अक्टूबर-दिसंबर 2026
ट्रेनिंग की अवधि 49 हफ्ते अप्रैल 2027 से मार्च 2028
ट्रेनिंग कहां होगी? ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) गया, बिहार
सैलरी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 56,100/- प्रति माह, पोस्ट मिलने के बाद- 17-18 लाख सालाना
ट्रेनिंग के बाद रैंक लेफ्टिनेंट
सेवा की अवधि 10-14 साल
भर्ती का नोटिफिकेशन SSC Tech 68 Male Notification 2026 PDF
SSC Tech 68 Female Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक Army SSC Tech 2026 Apply Online Link

आर्मी लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर सेलेक्शन कैसे होगा?

  • एप्लिकेशन फॉर्म: इस भर्ती की प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया होगा।
  • शॉर्टलिस्टिंग: इंजीनियरिंग डिसिप्लीन/स्ट्रीम और वैकेंसी की संख्या के बेस पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग के मार्क्स देखें जाएंगे।
  • एसएसबी: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को एसएससबी सेंटर पर निश्चित तारीख को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
  • मेडिकल: एसएसबी इंटरव्यू में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन से भी गुजरना होगा।
  • मेरिट लिस्ट: सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होती है। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद अभ्यर्थइयों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में भेज दिया जाता है।

भारतीय सेना SSC Tech 68 का फॉर्म कैसे अप्लाई कैसे करें?

  • फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां Officer Entry AppIn/login पर जाकर Registration पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगइन करें।
  • अब पर्सनल इनफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन डिटेल्स, एजुकेशन डिटेल्स, जैसे सेगमेंट ध्यान से भरते जाएंगे।
  • सभी डिटेल्स भरते समय Save & Continue पर जरूर क्लिक करें। इससे जानकारी सेव होती रहेगी।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद 10वीं, 12वीं डिग्री, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करें और फॉर्म को फाइनली सबमिट करें।

ध्यान रखें कि सेलेक्शन सेंटर पर आपको फॉर्म के प्रिंट आउट के साथ 10वीं 12वीं, ग्रेजएशन के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें