Karwa Chauth 2025 Blouse Designs: करवा चौथ पर दिखना है एलिगेंट, श्वेता तिवारी से लें स्टाइलिश ब्लाउज टिप्स | karwa chauth 2025 stylish blouse latest trendy blouse designs shweta tiwari fashion tips


Fashion

oi-Staff

Karwa Chauth 2025 Blouse Designs: करवा चौथ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह प्यार, भक्ति और स्टाइल का भी प्रतीक है। हर साल महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, और साथ ही अपने लुक को भी खास बनाती हैं। इस साल अगर आप अपने करवा चौथ लुक को ग्लैमरस और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो श्वेता तिवारी के स्टाइल से इंस्पायर हो सकती हैं। 45 की उम्र में भी श्वेता अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स से किसी भी यंग स्टार को टक्कर देती हैं।

उनके ब्लाउज डिजाइन्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। बोल्ड नेकलाइन, पेस्टल शेड्स, हल्की मिरर वर्क और स्मार्ट कट्स। इस करवा चौथ, श्वेता की तरह स्टाइलिश, कॉन्फिडेंट और एलिगेंट बनें और अपने लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दें।

karwa chauth 2025

बोल्ड और स्टेटमेंट ब्लाउज डिजाइन

श्वेता तिवारी अक्सर बोल्ड नेकलाइन या बैक डिजाइन के साथ ब्लाउज पहनती हैं। आप भी करवा चौथ पर सिल्क या जॉर्जेट के साथ इस तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में आप इतनी ग्लैमरस दिखेंगी की हर कोई तारीफ करेगा।

ट्रेडिशनल के साथ लगाएं ग्लैमर का ट्विस्ट

अगर आप करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक कैरी करना चाहती हैं लेकिन ऐसा भी नहीं चाहतीं कि वो ओल्ड फैशन लगे तो श्वेता की तरह ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमर का ट्विस्ट लगाएं। जब आप इस तरह तैयार होकर पिया के सामने आएंगी तो उनकी तो नजरें टिक ही जाएगी।

बनारसी साड़ी संग पहनें ऐसा ब्लाउज

क्लासिक चंदेरी या बनारसी साड़ी को मॉडर्न कट और एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। श्वेता की तरह आप भी ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिश्रण पा सकती हैं।

सीक्विन वर्क ब्लाउज

45 की उम्र में भी यंग दिखने के लिए पेस्टल शेड्स और हल्की मिरर या सीक्विन वर्क वाली ब्लाउज चुनें। यह न सिर्फ एलिगेंट लगेगा, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी हाईलाइट करेगा। इन ब्लाउज को आप शिफॉन की साड़ी के साथ कैरी करेंगी तो स्लिम भी लगेंगी।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

आप करवा चौथ पर स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो श्वेता तिवारी की तरह का ऑफ शोल्डर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ये लुक न सिर्फ आपको ग्लैमरस बनाएगा बल्कि अपनी उम्र से 5 साल छोटी भी लगेंगी।

चलिए फिर बिना देर किए आप भी करवा चौथ की तैयारी में लग जाएं।




Leave a Comment