Kea Constable Vacancy:12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल के 2314 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका – Karnataka Police Constable Recruitment 2026: Apply For 2314 Posts, Check Eligibility And Exam Date


Karnataka Police Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने 2,314 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कर रहा है। इस भर्ती के तहत स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP), पुलिस कांस्टेबल (KSISF) और स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (IRB) के पद भरे जाएंगे।




ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।



Leave a Comment