Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!


Super-Fast Speed News Bulletin: देश-दुनिया की तमाम बड़ी और वायरल खबरों के इस विशेष बुलेटिन में आज कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor Viral Dog Video) में एक आवारा कुत्ता नमाज पढ़ने गए व्यापारी की बाइक के साइड बैग से ₹1 लाख से भरी पॉलिथीन निकालकर रफूचक्र हो गया। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore Water Crisis) में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी पुलिस अधिकारियों के पैरों में रेंगकर गुहार लगाते दिखे। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम (Kedarnath Crowd Management) से आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीआईपी व्यवस्था (VIP Culture in Char Dham) के कारण धक्का-मुक्की की तस्वीरें सामने आई हैं। कूटनीति के मोर्चे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Praised PM Modi) ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और खुद को उनका बड़ा फैन बताया है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Minority Meeting) के “1 साल में मोदी सरकार गिरने” और “अमीरी बनाम गरीबी” के बयान पर बीजेपी ने इसे देश में दंगे भड़काने की बड़ी साजिश करार दिया है। देखिए अपराध, राजनीति, और हादसों से जुड़ी देश की सभी बड़ी खबरें। 


Leave a Comment