Ks Bharat Retirement:केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, विराट-रोहित और द्रविड़ को कहा धन्यवाद – Ks Bharat Announces Retirement From International Cricket
{“_id”:”6a218c28a87844df1b03aece”,”slug”:”ks-bharat-announces-retirement-from-international-cricket-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”KS Bharat Retirement: केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, विराट-रोहित और द्रविड़ को कहा धन्यवाद”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
केएस भरत – फोटो : KS Bharat (Instagram)
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 32 वर्षीय भरत ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने क्रिकेट करियर, परिवार और उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भरत ने भारत के लिए कुल सात टेस्ट मैच खेले। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे। हालांकि उन्हें कई अवसर मिले, लेकिन वह टेस्ट टीम में स्थायी जगह बनाने में सफल नहीं हो सके। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट था।