Ladli Behna Yojana 38th Installment: 38वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानिए जुलाई में कब आएंगे ₹1500?
Ladli Behna Yojana 38th Installment: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को जुलाई की किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड के मेहगांव से योजना की 38वीं किस्त जारी कर सकते है , हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है इसलिए महिलाओं को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है!

लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की एक ऐसी योजना जिससे लाखो महिलाओं को फायदा मिलता है और आज की खबर भी उसी से रिलेटेड है लाडली बहना योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार हर महीने लाखों महिलाओं के खातों में ₹1500 की राशि DBT के माध्यम भेजती है इससे महिलाओं के छोटे मोटे खर्चे चलाने में आसानी होती है इस योजना की अभी तक 37 किस्त भेजी जा चुकी है और महिलाओं को अब 38वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है!
इसके पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 37वीं किस्त 14 जून को जारी की थी। उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से इस क़िस्त को महिलाओं के खातों में भेजा था उसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है की 38वीं किस्त जल्दी ही महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से किसी भी आधिकारिक तारीख़ की घोषणा नहीं की गयी है पर लोगो का अनुमान है कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के अंतरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा।
इस संबंध में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के अंतरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही क्षेत्र में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये की राशि हस्तांतरित की थी। बता दें प्रदेश सरकार ने जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत शुरुआत में 1 हजार रुपए दिए जा रहे थे। इस बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया हैं।