Lalit Modi:ललित मोदी ने 2007 में द्रविड़-सचिन और गांगुली से किसी बात को लेकर मांगी थी ‘भीख’? सुनाई पूरी कहानी – Lalit Modi Reveals He Begged Indian Stars To Play 2007 T20 World Cup
{“_id”:”6a21271ea04f43524c088ec3″,”slug”:”lalit-modi-reveals-he-begged-indian-stars-to-play-2007-t20-world-cup-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lalit Modi: ललित मोदी ने 2007 में द्रविड़-सचिन और गांगुली से किसी बात को लेकर मांगी थी ‘भीख’? सुनाई पूरी कहानी”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
ललित मोदी का बयान – फोटो : ANI
विस्तार
आज टी20 क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रारूपों में से एक है और टी20 विश्व कप किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में गिना जाता है, लेकिन 2007 में हालात बिल्कुल अलग थे। उस समय न तो खिलाड़ियों को इस प्रारूप पर ज्यादा भरोसा था और न ही क्रिकेट प्रशासकों को इसकी लोकप्रियता का अंदाजा था। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि पहले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उन्हें भारतीय खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करना पड़ा था कि वे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लें।