Lock Upp 2: बंदूक की गोली लेकर पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता मेरे सीने में मारना चाह रही थी, तो ले मार – govinda enters lock upp 2 takes dig at wife sunita ahuja over bullet case to confront on extra marital affair


गोविंदा अब ‘लॉक अप 2’ में नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही शो के जजमेंट डे एपिसोड में एंट्री की, जिसने 11 जुलाई को टेलिकास्ट किया जाएगा। गोविंदा ने सुनीता पर तंज कसा और कहा कि वह गोली लेकर आए हैं, क्योंकि सुनीता उनके सीने पर मारना चाहती थीं।

govinda in lock upp 2
Lock Upp 2: बंदूक की गोली लेकर पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता मेरे सीन में मारना चाह रही थी, तो ले मार
‘लॉक अप सीजन 2’ में इस शनिवार, 11 जुलाई को जजमेंट डे है, और उस दिन गोविंदा शो में एंट्री करेंगे। यह सुनीता आहूजा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। सुनीता ने जहां ‘लॉक अप 2’ में गोविंदा से मूव-ऑन करने और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर बात की, तो वहीं शिल्पा शिंदे के कमेंट करने पर वह उनका बचाव करती भी नजर आईं। सुनीता ने कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में गोविंदा संग शादीशुदा रिश्ते और तकलीफों पर बात की। और अब गोविंदा उन्हें सपोर्ट करने ‘लॉक अप 2’ में आएंगे। हालांकि, शो में गोविंदा अपने लिए बंदूक की गोली लेकर पहुंचे, ताकि सुनीता उनके सीने पर मार सकें। यह देख सब हैरान रह गए।

मेकर्स ने Lock Upp Season 2 के जजमेंट डे का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें गोविंदा एंट्री करते हैं और उन्हें देख पत्नी सुनीता हैरान रह जाती हैं। गोविंदा फिर फराह और रितेश देशमुख से कहते हैं कि ये लॉक अप वो है, जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है, जो नहीं दिखता लॉक-अप, मैं वहां से आ रहा हूं।

गोविंदा बोले- सुनीता सीने पर गोली मारना चाह रही थी

इसके बाद फराह ने गोविंदा से पूछा, ‘तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?’ तो गोविंदा तुरंत बोले, ‘मैं लेकर आया हूं गोली। सीने पर मारना चाह रही थी।’ फराह चौंकते हुए बोलीं, ‘गोली?’ और फिर वह गोली या बंदूक दिखाते हैं। अब सुनीता और गोविंदा के बीच क्या बात हुई और उन्होंने अपने आपसी मतभेदों को सुलझाया या नहीं, यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।

मैं लेकर आया हूं गोली। सीने पर मारना चाह रही थी।

सुनीता के लिए लॉक अप 2 में गोविंदा बोले

गोविंदा के गोली कांड पर सुनीता ने किया था रोस्ट

दरअसल, सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यूज और रियलिटी शो में पति गोविंदा को गोली लगने वाले कांड का मजाक उड़ाया। उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ में इस पर गोविंदा को रोस्ट करते हुए कहा था, ‘जो हीरो होता है ना वो अपनी बीवी की रिस्पेक्ट करता है, फिर वो अंखियों से गोली मारता है और जहां थर्ड पार्टी की एंट्री हो जाती है, तो घुटनों पे गोली मारे…’

2024 में गोविंदा के घुटने में लग गई थी गोली

मालूम हो कि साल 2024 में गोविंदा के घुटने में गोली लग गई थी, जो उनसे गलती से चली थी। बताया गया कि वह जुहू स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करके उसे अलमारी में रख रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत ही अंधेरी वेस्ट के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां गोविंदा की सर्जरी की गई, जिसके बाद 4 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

मैंने शिल्पा को बोला था कि अगर गोली मारती तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं। काम करो तो पूरा करो, नहीं तो मत करो। मैं मुंबई में नहीं थी। जिस दिन गोविंदा को गोली लगी मैं उस सुबह मेडिटेशन कर रही थी। मेरे ड्राइवर ने मुझे अचानक कॉल किया। मैं मेडिटेशन के दौरान कॉल नहीं उठाती। लेकिन जब उसने दो बार फोन किया तो सोचा कि कि गोविंदा ने ही उसे बोला होगा कॉल करने के लिए।

सुनीता आहूजा एक पुराने इंटरव्यू में

बोली थीं सुनीता- मैं गोली मारती तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं

गोविंदा को गोली लगने के हादसे के बारे में पूछे जाने पर सुनीता आहूजा ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘गोविंदा ने आधी बात बोली थी। मैंने शिल्पा को बोला था कि अगर गोली मारती तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं। काम करो तो पूरा करो, नहीं तो मत करो। मैं मुंबई में नहीं थी और यश बैंकॉक में था। मैंने उसे नहीं बताया था क्योंकि मैं खाटू श्याम मंदिर गई थी पूजा के लिए। जिस दिन गोविंदा को गोली लगी मैं उस सुबह मेडिटेशन कर रही थी। मेरे ड्राइवर ने मुझे अचानक कॉल किया। मैं मेडिटेशन के दौरान कॉल नहीं उठाती। लेकिन जब उसने दो बार फोन किया तो सोचा कि कि गोविंदा ने ही उसे बोला होगा कॉल करने के लिए।’

संगीता तोमर

लेखक के बारे मेंसंगीता तोमरसंगीता तोमर, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह अभी NBT (Digital) की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुड़ी हैं। उनकी विशेष रुचि सिनेमा और सितारों की दुनिया की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS खबरों, गॉसिप, बॉक्स ऑफिस, सेलेब इंटरव्यूज में है। संगीता, टीवी और वेब सीरीज की ख़बरों में भी खास दिलचस्पी रखती हैं। अपने करियर में उन्होंने मनोरंजन के अलावा समसामयिक खबरों के लिए भी डेस्क और ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वह टीवी के लिए कई स्पेशल प्रोग्राम प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उनके पास गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री है।

पत्रकारिता अनुभव: संगीता तोमर के पास 15 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने न्यूज चैनल से लेकर प्रिंट (IANS), मल्टीमीडिया और डिजिटल की दुनिया में काम किया। कई मौकों पर रिपोर्टिंग भी की।

करियर में कहां-कहां काम:संगीता तोमर ने करियर की शुरुआत फोकस न्यूज चैनल में बतौर इंटर्न शुरू की थी। इसके बाद वह उसी न्यूज चैनल में ट्रेनी और फिर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनीं। दो-तीन वीकली प्रोग्राम क्यूरेट और प्रोड्यूस किए।

इसके बाद उन्होंने IANS में इंग्लिश में प्रिंट की स्टोरीज लिखना और वॉइसओवर, मल्टीमीडिया पैकेज बनाना और लिखना शुरू किया। यहां वह मनोरंजन बीट पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला, फिर दैनिक भास्कर और उसके बाद नवभारत टाइम्स डिजिटल के साथ जुड़ीं।

रूचि और विशेषज्ञता: संगीता को सिनेमा और मनोरंजन के जगत में सितारों और फिल्मों के बारे में पढ़ना, गहनता से जानना और लिखना पसंद है। वह किसी भी विषय पर गहन रिसर्च के बाद किसी भी एंगल से लिख सकती हैं। उन्हें फिल्मों और सीरियलों के अलावा वेब सीरीज में भी दिलचस्पी है। उन्हें किताबें पढ़ना और म्यूजिक सुनना पसंद है।… और पढ़ें