Lucknow News: खेल——-पवन और विक्रम ने दिलाई बिग ब्लू क्लब को जीत, Lucknow Hindi News


Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के पहले मैच में बिग ब्लू क्लब ने अलीगंज वॉरियर क्लब को 2-1 से हराया। अलीगंज ने पहले गोल किया, लेकिन बिग ब्लू ने तेजी से वापसी करते हुए जीत हासिल की। दूसरे मैच में मिलानी क्लब और एलडीए (ए) क्लब के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। अगले मैच सोमवार को होंगे।

Lucknow News: खेल-------पवन और विक्रम ने दिलाई बिग ब्लू क्लब को जीत

Lucknow News: चौक स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले में रविवार को बिग ब्लू क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगंज वॉरियर क्लब को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मिलानी क्लब और एलडीए (ए) क्लब के बीच मुकाबला ड्रा हो गया। दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं कर सकी। पहले मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रणनीति अपनाई और तेज पासिंग व बेहतरीन गेंद नियंत्रण का प्रदर्शन किया। अलीगंज वॉरियर क्लब ने मैच में शुरुआती बढ़त हासिल की। टीम की ओर से रजा ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

हालांकि पिछड़ने के बाद बिग ब्लू क्लब ने खेल की रफ्तार बढ़ाई और आक्रमण पंक्ति को मजबूत किया। पवन कुमार ने 28वें मिनट में शानदार फिनिशिंग करते हुए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही विक्रम ने 30वें मिनट में गोल दागकर बिग ब्लू क्लब को 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में अलीगंज वॉरियर क्लब ने बराबरी के लिए कई हमले किए, लेकिन बिग ब्लू की डिफेंस लाइन ने मजबूती से मुकाबला किया।दूसरे मैच में मिलानी क्लब और एलडीए (ए) क्लब के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों की रक्षात्मक रणनीति और गोलकीपरों के शानदार बचाव के कारण कोई गोल नहीं हो सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सोमवार को पहला मुकाबला टीएफए (बी) और लखनऊ एरोज क्लब के बीच और दूसरा मैच एलडीए (ए) और अलीगंज वॉरियर क्लब के बीच खेला जायेगा।



Leave a Comment