Maa Inti Bangaram Box office Collection: सामंथा रुथ प्रभु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ को लेकर चर्चा में हैं. ये उनकी पहली सोलो फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें वो खुद हीरो बनी हैं. फिल्म में सामंथा एक घरेलू महिला के साथ ही एक्शन अवतार में भी नजर आती हैं. इस तेलुगु फिल्म को दर्शकों से कमाल का रिस्पांस मिला. इसे 19 जून को रिलीज किया गया था और फिल्म ने 23 दिन बाद बॉक्स ऑफिस इतिहास ही रच दिया है. इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘मां इंटि बंगारम’ ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
सामंथा रुथ प्रभु ने खुद फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ की कमाई को कंफर्म किया है. फिल्म ने100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. इसके अलावा अगर फिल्म के इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन यानि कि शनिवार को 55 लाख का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 60.52 करोड़ हो गया. फिल्म को दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में ही रिलीज किया गया है.
इसके साथ ही अगर फिल्म के बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 33.70 करोड़, दूसरे वीक 20.25 करोड़ और तीसरे हफ्ते 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें: ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर ली चुटकी
फिल्म को लेकर चिंता में रहती थीं सामंथा
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने की खुशखबरी शेयर की और इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि रिलीज से पहले वो कैसे इसे लिए लेकर चिंता में रहती थीं. एक्ट्रेस अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘फिल्म की रिलीज से पहले मैं चिंता में रहती थी कि लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं या नहीं. हमारा प्रमोशन लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं.’

कौन देखेगा हीरोइन की फिल्म?- एग्जीबिटर
सामंथा बताती हैं, ‘मेरे दोस्त ने एक बी सेंटर के एग्जीबिटर (सिनेमा हॉल का मालिक) को फोन किया. उसे नहीं पता था कि मैं उसकी बात सुन रही हूं. मेरे दोस्त ने पूछा कि मां इंटि बंगारम के बारे में किया सोचते हो? आपको क्या लगता है कि पहले दिन कितना कमाएगी?’ एग्जीबिटर ने जवाब दिया, ‘हीरोइन की फिल्म देखने के लिए कौन आएगा? अगर बड़े हीरो की फिल्म हो तो ठीक है लोग उसे उसके ग्लैमर की वजह से जानते हैं लेकिन सिर्फ हीरोइन के दम पर बनी फिल्म देखने कौन जाएगा कोई नहीं.’
यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘लेनिन’ का तहलका, 2 दिन में तोड़े 12 फिल्मों के ओपनिंग वीक रिकॉर्ड्स
सक्सेसफुल रहा सामंथा का रिस्क
सामंथा एग्जीबिटर की बात सुनकर परेशान हो जाती हैं लेकिन खुद का हौसला नहीं टूटने देती हैं. वो पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘फिल्म की रिलीज से पहले लोगों की यही सोच थी. मेरा मानना है कि असली बदलाव जोखिम उठाने की हिम्मत के बाद आता है. कई बार ऐसे जोखिम सफल नहीं होते हैं. लेकिन कभी-कभी वो काम कर जाते हैं और हमारे लिए ये रिस्क सक्सेसफुल रहा. उम्मीद है कि किसी बड़े बदलाव की शुरुआत होगी.’
‘मां इंटि बंगारम’ के बारे में
बहरहाल, अगर तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ के बारे में बात की जाए तो ये एक तेलुगु की एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया है और लीड रोल में सामंथा रुथ प्रभु हैं. फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी को दिखाया गया है, जो पास्ट को छुपाकर एक बहू बनकर जाती है और परिवार की रक्षा के लिए खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आती है. फिल्म में स्वर्ण नाम की महिला की कहानी है, जिसे सामंथा ने प्ले किया है.