Manish Kashyap Net Worth: यूट्यूबर मनीष कश्यप कितनी संपत्ति के मालिक? E20 पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी के निशाने पर आए – youtuber manish kashyap net worth e20 petrol controversy with nitin gadkari


यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक वीडियो में कुछ दिनों पहले दावा किया था कि E20 पेट्रोल से उनकी टोयोटा कंपनी की गाड़ी के इंजन को नुकसान हुआ है। बाद में इस मामले में कंपनी ने उनके खिलाफ एफआईआर भी कराई।

Youtuber Manish Kashyap Net Worth
मनीष कश्यप के पास कितना पैसा है?
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी सुर्खी का कारण E20 पेट्रोल है। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया था। उसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी टोयोटा कंपनी की कार के इंजन में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के कारण खराबी आई है। इस मामले में उन्होंने टोयोटा कंपनी से भी सवाल पूछे थे, जिसके बाद में कंपनी ने जवाब दिए। मनीष ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी कटघरे में खड़ा किया था। मनीष कश्यप बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह लाखों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

कौन हैं मनीष कश्यप?

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। वह बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन नौकरी करने की बजाय YouTube और सोशल मीडिया के जरिए पत्रकारिता शुरू की। उनका ‘सच तक’ नाम का YouTube चैनल काफी लोकप्रिय है, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

E20 पेट्रोल पर गडकरी को घेरा

E20 पेट्रोल पर गडकरी को घेरा

टोयोटा कंपनी ने मनीष कश्यप को दिए जवाब में कहा था कि इसमें E20 पेट्रोल से कोई खराबी नहीं आ सकती। कंपनी ने कहा कि गाड़ी में समस्या मिलावटी तेल की वजह से आ सकती है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके आरोपों को झूठा करार दे दिया। गडकरी ने कहा कि टोयोटा कंपनी की ओर से की गई जांच में मनीष कश्यप के दावे झूठे पाए गए हैं।

कितनी है मनीष कश्यप की संपत्ति?

कितनी है मनीष कश्यप की संपत्ति?

बीजेपी छोड़ने के बाद मनीष कश्यप ने जून 2025 को एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सिर्फ यूट्यूब से हर महीने 10 लाख रुपये से ज्यादा कमाते थे, लेकिन अब उनकी मासिक कमाई घटकर करीब 1 लाख 83 हजार रुपये रह गई है। पिछले साल बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने जो हलफनामा पेश किया था, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 88,37,646 रुपये है। करीब 17 लाख रुपये की उन पर देनदारी भी है। उनके पास 20 ग्राम की सोने की एक चेन भी है जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

टोयोटा ने दर्ज कराई FIR

टोयोटा ने दर्ज कराई FIR

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि आरोप लगने के बाद टोयोटा ने गाड़ी के मालिक से वाहन की जांच कराने को कहा, लेकिन यूट्यूबर ने शुरुआत में कार देने से इनकार कर दिया। बाद में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी मिलने पर उसने गाड़ी जांच के लिए सौंप दी। कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पता चला कि कार के फ्यूल टैंक में पेट्रोल के साथ पानी मिला हुआ था। यानी गाड़ी में आई खराबी का E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से कोई संबंध नहीं था। इसके बाद टोयोटा ने झूठे आरोप और अफवाह फैलाने के आरोप में संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

बीजेपी से रहा है संबंध

बीजेपी से रहा है संबंध

मनीष कश्यप का बीजेपी से संबंध रहा है। अप्रैल 2024 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले वह बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय छोड़ दिया। हालांकि पिछले साल उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी। वह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2025 में बिहार की चनपटिया विधानसभा से जनसुराज ने चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए।

राजेश भारती

लेखक के बारे मेंराजेश भारतीराजेश भारती, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह जुलाई 2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। राजेश भारती NBT डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं। वह कमोडिटी मार्केट, शेयर मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, क्रिप्टोकरेंसी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 16 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में सिटी रिपोर्टिंग, हेल्थ रिपोर्टिंग, बिजनेस-इन्वेस्टर समिट आदि कवर किए हैं।

राजेश भारती प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। राजेश भारती को प्रिंट मीडिया में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह न केवल अपनी लेखनी, बल्कि वीडियो के माध्यम से भी नवभारत टाइम्स के चाहने वालों तक पहुंच रखते हैं। सोना-चांदी की कीमतों को लेकर नवभारत टाइम्स के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट के रूप में भूमिका निभाते हैं। उनका काम केवल न्यूज ब्रेक या किसी न्यूज को कवर करना ही नहीं, बल्कि रिसर्च के माध्यम से उनमें नई जानकारी देना भी है।

पत्रकारिता अनुभव
राजेश भारती का पत्रकारिता करियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर, भोपाल में अगस्त 2009 में शुरू हुआ। भोपाल के बाद वह दैनिक भास्कर में ही उप-संपादक के रूप में इंदौर में दिसंबर 2011 तक रहे। इसके बाद वह इंदौर में ही दिसंबर 2011 से दिसंबर 2013 तक दबंग दुनिया अखबार में इंटरनेशनल डेस्क पर रहे। इंदौर में पत्रकारिता के दौरान राजेश भारती ने साल 2012 में ‘मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए विशेष रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2013 से राजेश भारती ने दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) के साथ नई पारी शुरू की। बाद में वह फिर से प्रिंट पत्रकारिता में लौटे और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में लोकमत अखबार से नई पारी शुरू की।

साल 2017 में वह फिर से दैनिक भास्कर (दिल्ली) के साथ जुड़े और वहां सिटी रिपोर्टिंग के साथ डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाली। करीब एक साल बाद टाइम्स ग्रुप के साथ शुरुआत की। 2018 में संडे नवभारत टाइम्स का हिस्सा बने। वहां पर्सनल फाइनेंस, इनकम टैक्स, हेल्थ, टेक एंड गैजेट्स, एजुकेशन आदि विषयों पर रिसर्च बेस्ड स्टोरी कीं। इस दौरान देश के कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट से बातें कीं और उनके व्यू स्टोरी में रखे, जिससे स्टोरी में नयापन आया। अब वह जुलाई 2024 से नवभारत टाइम्स, डिजिटल का हिस्सा हैं।

राजेश भारती ने एनआरईसी कॉलेज (चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी), खुर्जा से साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।

अवॉर्ड/अचीवमेंट्स
बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड: साल 2012 में ‘मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए।… और पढ़ें