Mock Drill : नोनेरा डैम पर आतंकी हमला, इंजीनियरों को बनाया बंधक, ATS ने जान पर खेल बचाया…


Mock Drill in Koa

अत्याधुनिक हथियारों के साथ एटीएस के जवानों ने बिल्डिंग को घेर रखा है… (ETV Bharat Kota)

इटावा (कोटा) : जिले में काली सिंध नदी पर 2 साल पहले बनकर तैयार हुए नोनेरा डैम पर आतंकी हमले की जानकारी सामने आई है, जिसमें जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को बंधक बना लिया गया. इसके साथ ही डैम को बम से उड़ने की धमकी दी गई. इसके बाद राजस्थान की एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने ऑपरेशन चलाया. इसके बाद इंजीनियरों को सुरक्षित बाहर निकल गया है और दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया है.

इस दौरान एटीएस के डेट दर्जन से ज्यादा जवान मौके पर पहुंचे थे, साथ ही जान पर खेल कर बचाया है. साथ ही बूढ़ादीत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. बूढ़ादीत थाने की थानाधिकारी दीप्ति रानी मीणा ने बताया कि दोपहर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी. यह पूरी मॉक ड्रिल एटीएस के जरिए आयोजित की गई थी, जिसमें एटीएस की टीम कोटा से पहुंची थी.

एटीएस के जवान और कमांडो ऑपरेशन को अंजाम देते हुए (ETV Bharat Kota)

इस संबंध में सूचना जारी की गई थी कि डैम के अभियंताओं को कंट्रोल रूम में ही बंधक बना लिया था और कंट्रोल रूम पर भी पूरा कब्जा आतंकियों का हो गया था. एटीएस के जवान पूरी तरह से हथियारबंद थे. क्विक रिस्पांस करते हुए सभी जवानों ने आपस में तालमेल बनाया. पूरे एरिया की जानकारी लेने के बाद उन्होंने ऑपरेशन शुरू किया. यहां तक कि उन्होंने क्लाइंबिंग करके बिल्डिंग पर चढ़ाई की है.

Action on Terror Attack

एटीएस के जवानों ने कंट्रोल रूम में दोनों आतंकियों को मार गिराया (ETV Bharat Kota)

पढ़ें : MOCK DRILL: झालावाड़ में ‘टेरर अटैक’, बच्चों को ‘बंधक’ बनाया…चार ‘आतंकी’ ढेर और एक को जिंदा पकड़ा

पीछे से भी ऊपर चढ़े हैं और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आतंकियों के नजदीक पहुंचे. पूरी तरह से कवर करते हुए बिल्डिंग को कब्जे में लिया गय. इसके बाद दोनों आतंकियों को ढेर किया है. एसएचओ दीप्ति रानी ने बताया कि इसमें यह भी देखा गया है कि किसका क्या रिस्पांस टाइम रहा है. एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी.

Mock Drill in Koa

एटीएस के जवान ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी टीम एक साथ (ETV Bharat Kota)



Leave a Comment