Monsoon Update: केरलम में मानसून की दस्तक, IMD का अलर्ट: पूरे सीजन सामान्य से कम बारिश की संभावना


4 जून को IMD ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरलम पहुंच चुका है. केरलम में पहले से ही बारिश हो रही है लेकिन अब आधिकारिक एंट्री हो गई है. भीषण गर्मी झेल रहे लोग अब राहत की सांस ले सकते हैं. IMD के मुताबिक केरलम के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. कहीं-कहीं जगह तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मॉडल के मुताबिक मानसून पूरे देश को 30 जून तक कवर कर लेगा. दिल्ली में आमतौर पर 25 से 30 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद रहती है. उत्तर प्रदेश में 15 जून के आसपास बारिश शुरू हो सकती है. इस बार मानसून कैसा रहेगा इस सवाल पर IMD ने चेतावनी दी है कि पूरे सीजन में बारिश सामान्य से 90% रहने की संभावना है यानी सामान्य से कम ही रहेगी. देखें वीडियो


Leave a Comment