Mp Police Vacancy:मध्य प्रदेश पुलिस में आने वाली है 9,662 पदों पर भर्ती, Esb जल्द जारी करेगा नोटिस – Mp Police Recruitment 2026: 9,662 Posts Approved, Esb Notification To Be Released Soon


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Thu, 23 Jul 2026 08:55 PM IST

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं और कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य कुल 18 हजार पुलिस पदों पर भर्ती करना है।

 


MP Police Recruitment 2026: 9,662 Posts Approved, ESB Notification to Be Released Soon

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock



विस्तार

MP Police Vacancy: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग ने विभिन्न पदों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी और विस्तृत भर्ती विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।



Leave a Comment