MP Sarkari Naukri 2026: फ्रेशर्स के लिए अफसर वाली नौकरी, किसान कल्याण विभाग में 2784 पद, मिलेगी बढ़िया सैलरी – mpesb recruitment 2026 for krishi vistar adhikari 2784 post mp govt jobs check eligibility age salary details


Govt Jobs 2026 Apply: एमपी में अधिकारी बनने का शानदार अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल ने 2500 से अधिक पदों पर कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती निकाली है। आवेदन की विंडो इसी महीने बंद हो जाएगी। इससे पहले फॉर्म भर लें।

agriculture officer jobs 2026
कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- magnific)
MP Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: अधिकारी की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। एमपी में कृषि विस्तार अधिकारी की बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने 2700 से अधिक पदों पर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन की पोस्ट के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी की यह नई भर्ती समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत निकाली गई है। जिसके माध्यम से संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कार्यालय में कुल 2784 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है? आयुसीमा क्या होनी चाहिए? सैलरी कितनी मिलेगी? ऐसी सभी डिटेल्स जानने के बाद ही फॉर्म भरने भरें।

MP Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026: कैटेगिरी वाइज पोस्ट

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित 1126
ईडब्ल्यूएस 444
अनुसूचित जाति 316
अनुसूचित जनजाति 122
अन्य पिछड़ा वर्ग 776
कुल 2784

कृषि विस्तार अधिकारी बनने के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव या सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया है। ऐसे में फ्रेशर कैंडिडेट्स के पास अफसर वाली नौकरी लेने का अच्छा मौका हो सकता है।
  • आयुसीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/विभागों/निगमों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय कर्मचारी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र 45 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी की आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती जरूरी जानकारी

भर्ती आयोग मध्य प्रदेश‍ कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB)
पद कृषि विस्तार अधिकारी (Agriculture Extension Officer)
कुल पदों की संख्या 2784
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026
योग्यता कृषि या उद्यानिकी में ग्रेजुएट की डिग्री।
सैलरी 25300-80500/- वेतनमान
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
परीक्षा तिथि 2 अगस्त 2026 से शुरू
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन MP Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक MP Krishi Vistar Adhikari Vacancy 2026 Apply Online

कृषि विस्तार अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इसका आयोजन आवेदन की संख्या को देखते हुए 2 अगस्त यानी अगले महीने से किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, इंग्लिश, मैथ, सामान्य तार्किक योग्यता, साइंस, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगो। परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद विभाग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश की प्रक्रिया पूरी करेगा।

कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • जो अभ्यर्थी पहली बार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके लिए आपसे बेसिक जानकारियां मांगी जाएंगी। ईमेल आईडी और फोन नंबर की डिटेल्स ध्यान से सही-सही भरें।
  • अब लॉगइन करके फॉर्म भरने की प्रक्रिया में आगे बढ़ें। यहां आपको अपने माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन के मार्क्स आदि की डिटेल्स फिल भरनी होंगी।
  • इसके बाद अपना कलर फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट, एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट/सक्षण अधिकारी द्वारा जारी कैटेगिरी सर्टिफिकेट आदि डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद फीस की पेमेंट करें और फॉर्म को फाइनली सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार जो इस भर्ती का फॉर्म भरेंगे उन्हें 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250रुपये है। कियोस्क के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क भी जमा करने होंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें