MPPSC ADPO Recruitment 2026 : एमपी एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, 24 जुलाई तक भरें फॉर्म


MPPSC ADPO Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने जिला सहायक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. जो लॉ ग्रेजुएट किसी कारण से आवेदन नहीं कर सके थे, उनके पास एक बार फिर मौका है. आवेदन एमपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर करना है.

MPPSC ADPO एडीपीओ पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ADPO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है. आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

आवेदन के लिए योग्यता

एमपी एडीपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त कॉलेज से एलएलबी किया होना चाहिए. साथ ही अधिकतम उम्र सीमा 21 साल होनी जरूरी है. आयोग के नियमों के अनुसार, आयु 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर तय की जाएगी.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को विज्ञापन के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

कितनी सैलरी मिलेगी

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के पद पर चयनित होने पर सैलरी 9300-34800 रुपये प्रति माह मिलेगी. यह मूल वेतन है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता सहित अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है. सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.

विज्ञापन



Leave a Comment