MPPSC ADPO Recruitment 2026: एमपी एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, 107 पदों के लिए 10 जुलाई से करें अप्लाई


Trusted Source Image

आयोग ने नवीनतम नोटिस में कहा कि, अभ्यर्थी के पास सभी अर्हताएं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2026 तक होना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 10 जुलाई से 24 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में एमपीपीएससी एडीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं।

कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री (LLB) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 1 जनवरी 2027 तक आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एमपी एडीपीओ भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 107 पदों को भरा जाएगा।

एपीपीएससी एडीपीओ 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वअन्य राज्य के उम्मीदवारों को 540रुपये और ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी को 290 रुपये का भुगतान करना होगा। चयन के लिए ऑफलाइन मोड में प्रतियोगिता परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की संख्या 500 से कम होने पर चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

Also readNoida Airport Vacancy 2026: नोएडा एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 14 जुलाई तक बढ़ी, एडमिट कार्ड तिथि जानें

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। विलंब शुल्क 3000 रुपये के साथ 25 जुलाई से 31 जुलाई तक और लेट फीस 25000 रुपये के साथ 1 अगस्त से 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ भरे गए आवेदनों में त्रुटि सुधार प्रति सत्र 50 रुपये निर्धारित है।

आयोग ने नवीनतम नोटिस में कहा कि, अभ्यर्थी के पास सभी अर्हताएं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2026 तक होना अनिवार्य है। पूर्व में एमपी एडीपीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

MPPSC ADPO Online Form 2026 Re-open: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी एडीपीओ ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://mppsc.mp.gov.in/Applyonline पर जाएं।
  • ‘सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।



Leave a Comment