MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
MTAR Tech के शेयरों में बीते कुछ हफ्तों में बड़ी गिरावट दिखने को मिली है। बीते एक महीने की अगर बात करें तो यह शेयर 34 फीसदी से ज्यादा गिरा है, जबकि पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब 17% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं 21 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में शेयर में तेज बिकवाली देखने को मिली और 5% की गिरावट के साथ इसमें लोअर सर्किट लग गया।

MTAR Technologies के शेयर में 21 जुलाई को लगातर चौथे सत्र में शेयर में लोअर सर्किट लगा। इस कमजोरी के पीछे अमेरिकी कंपनी Bloom Energy के शेयरों में आई तेज गिरावट भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। Bloom Energy का शेयर भी पिछले एक महीने में करीब 38% टूट चुका है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में एआई-लिंक्ड स्टॉक्स में कमजोरी का असर ब्लूम एनर्जी पर पड़ा है।
शेयर का फंडामेंटल्स अब भी मजबूत-
MTAR Tech के बारे में बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट के बावजूद MTAR Technologies के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी में जल्दबाजी करने की बजाय निवेशकों को कुछ और स्पष्ट संकेतों का इंतजार करना ठीक होगा। हालंकि, FY26 से FY28 के दौरान कंपनी की अर्निंग्स CAGR 50% से अधिक रहने की उम्मीद जताई गई है।
निवेशकों के लिए बन रहा मौका-
SBI Securities में Fundamental Research के प्रमुख सनी अग्रवाल ने कहा, कि 50 गुना के P/E मल्टीपल पर इस बिजनेस की फेयर वैल्यू 5,000 करोड़ रुपये है। इस प्राइस टारगेट को ध्यान में रख इनवेस्टर्स कीमत में गिरावट पर इस शेयर को खरीद सकते है। 4,000 रुपये के प्राइस पर नए निवेशकों के लिए रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो फेवरेबल दिखता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]