Munger News: धरहरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की धरहरा इकाई की ओर से 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कर्यक्रम आयोजित किए गये। साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को केआरएस. विद्यालय, धरहरा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के खेल शिक्षक श्रवण कुमार, एबीवीपी के विभाग संयोजक एवं स्टूडेंट्स फॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक कुणाल राज, जिला छात्रा प्रमुख कोमल सिंह तथा नगर सह मंत्री अमन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री अंशु कुमारी ने किया। खेल शिक्षक ने कहा कि, खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। विभाग संयोजक कुणाल राज ने कहा कि, एबीवीपी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है。
प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाएं
जिला छात्रा प्रमुख कोमल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, शॉट पुट (गोला फेंक) और हाई जंप सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विजेताओं की सूची
ये रहे विजेता: शॉट पुट मे प्रथम अंजली, द्वितीय निभा, हाई जंप में प्रथम अंजली, द्वितीय मुन्नी, 100 मीटर दौड़ में प्रथम करीना, द्वितीय रिया, 200 मीटर दौड़: में प्रथम मुन्नी, द्वितीय निशु, 400 मीटर दौड़ में प्रथम मुन्नी, द्वितीय अंजली ने बाजी मारी। नगर सह मंत्री अमन धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर नगर सह मंत्री अमन, विष्णु, अंशु, शुभम, अंकित सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
प्रश्नोत्तर
✦एबीवीपी का स्थापना दिवस कब मनाया गया?−
एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया।
✦प्रतियोगिता में कौन-कौन सी स्पर्धाएं आयोजित की गईं?+
✦प्रतियोगिता का उद्घाटन किसने किया?+