Nayara Petrol-Diesel Price: नयारा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता | India largest private fuel retailer nayara petrol price Cut by rs 5 diesel by rs 3


Nayara Petrol-Diesel Price: नयारा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता

Nayara Petrol-Diesel Price: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ‘नयारा एनर्जी’ ने ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें कम होने के चलते, अपने पूरे देश के नेटवर्क पर पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है। इससे पहले नयारा एनर्जी भी पहली कंपनी थी जिसने US-Iran युद्ध पर ईंधन की कीमतें बढ़ाई थीं। वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के साथ ही, किसी रिटेलर की ओर से रिटेल फ्यूल की कीमतों में की गई यह कटौती दो साल से ज्यादा समय में पहली ऐसी कमी है।

Nayara Petrol-Diesel Price

न्यूज एजेंसी PTI ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि देश भर में 7,000 से ज्यादा नायरा फ्यूल स्टेशनों पर नई दरें लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि स्थानीय टैरिफ और ड्यूटी, जैसे कि वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT), के आधार पर अलग-अलग राज्यों में पंप पर मिलने वाली असल कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

इस साल मार्च में, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर था, रूस की रोसनेफ्ट (Rosneft) की ज्यादा हिस्सेदारी वाली कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सबसे पहले पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

यह कदम पश्चिमी एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में तेल की सप्लाई में रुकावट के बीच उठाया गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम समुद्री रास्ता है, जिससे दुनिया की कुल तेल सप्लाई का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाये है दाम

हालांकि, सरकारी क्षेत्र की ईंधन कंपनियों के पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) – का भारत के 90% से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों पर कब्जा है, और इन्होंने अभी तक कीमतों में किसी बदलाव का ऐलान नहीं किया है।



Leave a Comment