NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?


नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) से शुरू हुई और फिर देश के अलग-अलग इलाकों में इसको लेकर छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया. पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में काफी बवाल हुआ. इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. 

‘हमारी सरकार बनने पर…’

तेजस्वी यादव ने जेपी आंदोलन और उससे जुड़े लोगों को मिल रही पेंशन का जिक्र किया और कहा, “हालिया छात्र आंदोलन में भाजपाई दमन, पुलिसिया अत्याचार और लाठीचार्ज से पीड़ित ऐसे छात्र एवं युवा जो संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए, जिनपर एफआईआर दर्ज हुई अथवा जो जेल गए हैं, उन सभी योद्धाओं के लिए हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.”

उन्होंने यह भी कहा, “निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे तथा नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हर कदम, हर दम हम साथ खड़े रहेंगे.” मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को मीडिया से बातचीत के क्रम में तेजस्वी यादव ने उक्त बातें कहीं.

यह भी पढ़ें- Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?

‘…तो सरकार को झुकना पड़ता है’

दूसरी ओर बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है कि जो लोग भी 26 जुलाई की शाम 6 बजे के पहले तक प्रदर्शन के मामले में जेल गए हैं उन्हें छोड़ा जाएगा. आगे भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता जब सड़क पर आती है तो सरकार को झुकना पड़ता है. प्रदर्शन के दौरान की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि हम न्यायिक जांच की मांग करते हैं.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो





Leave a Comment