NICL Recruitment 2026 : इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट पद पर 500 वैकेंसी, ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का शानदार मौका


NICL Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में नौकरी का शानदार मौका है. इस कंपनी में असिस्टेंट के पद पर 500 वैकेंसी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई को शुरू हो गया है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है. नोटिफिकेशन में कहा गया है आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे.

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की जाएगी. NICL में नौकरी चाहने वाले योग्य युवक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू- 18 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 7 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
फेज-1 (प्रारंभिक) ऑनलाइन परीक्षा- 27 अगस्त 2026
फेज-2 (मुख्य) ऑनलाइन परीक्षा- 30 अक्टूबर 2026

असिस्टेंट पद पर वैकेंसी

इस भर्ती अभियान से NICL में कुल 500 पदों पर भर्ती होगी. यह भर्ती स्टेट वाइज की जाएगी. उम्मीदवार सिर्फ एक ही राज्य या केंद्र शासित राज्य के लिए आवेदन कर सकेंगे. सबसे अधिक वैकेंसी महाराष्ट्र (57), तमिलनाडु (49), पश्चिम बंगाल (46), राजस्थान (36), केरल (35), गुजरात (34), उत्तर प्रदेश (24), दिल्ली (20) और बिहार (12) में है.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय या स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है. अंतिम चयन से पहले क्षेत्रीय भाषा की परक्षा भी आयोजित की जाएगी.

उम्र सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 21 से 30 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

इस भती के लिए आवेदन एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन के लिए फ्री है. जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है.

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न होंगे. परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी. जबकि, मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न होंगे. इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी, अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज से प्रश्न पूछे जांएगे. परीक्षा 120 मिनट की होगी. दोनों परीक्षाओं में 1/4 अंक की माइनस मार्किंग होगी.



Leave a Comment