NICL Vacancy 2026: सरकारी इंश्योरेंस कंपनी ने निकाली असिस्टेंट की भर्ती, भरे जाएंगे 500 पद, ग्रेजुएट के लिए चांस – nicl recruitment 2026 notification out for assistant 500 post any graduate can apply check age selection process details


New Jobs 2026: ग्रेजुएट के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट की वैकेंसी आई हैं। 500 पद भरे जाएंगे। जिसके लिए 18 जुलाई से आवेदन स्टार्ट हो गए है।

nicl vacancy 2026
एनआईसीएल वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
NICL Recruitment 2026: सिंपल ग्रेजुएशन करने के बाद जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेट्स सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी ले सकते हैं। 18 जुलाई से नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वैकेंसी 500 पदों पर निकाली गई है। जिसके लिए आईबीपीएस द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने का लिंक उपलब्ध हो गया है।

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है। जो अभ्यर्थी गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए असिस्टेंट की यह भर्ती भी अच्छा मौका बन सकती है। क्योंकि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा को शामिल किया गया है।

NICL असिस्टेंट बनने के लिए योग्यता

इस भर्ती में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे गए हैं। लेकिन आवेदन के लिए डिग्री और उम्र दो प्रमुख योग्यताएं मांगी गई हैं।

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी हो। 1 जुलाई 2026 तक आपके पास स्नातक पास होने का प्रमाण होना चाहिए।
  • रीनजल लैंग्वेज: कैंडिडेट जहां से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की रीजनल लैंग्वेज पढ़नी, बोलनी और लिखनी आनी चाहिए। फाइनल सेलेक्शन से पहले इसका टेस्ट भी लिया जाएगा।
  • एज लिमिट: अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की तय की जाएगी। वहीं अगर इसे जन्मतिथि के हिसाब से समझें तो आवेदक की डेट ऑफ बर्थ 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का न हुआ हो। अधिकतम उम्र में एसटी, एससी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 3 से 13 साल तक की छूट मिलेगी।

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती की जरूरी जानकारी

कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL)
पद असिस्टेंट
वैकेंसी 500
रजिस्ट्रेशन शुरू 18 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 अगस्त 2026
योग्यता ग्रेजुएशन
चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज टेस्ट
भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन NICL Assistant Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का लिंक NICL Assistant Vacancy 2026 Official Website Link
फेज I परीक्षा तिथि 27 अगस्त 2026
फेज II परीक्षा तिथि 30 अक्टूबर 2026

NICL असिस्टेंट भर्ती सेलेक्शन क्राइटेरिया

  • प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन (फेज I): 100 नंबरों की यह परीक्षा होगी। जिसमें इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट से 100 सवाल आएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। प्रश्नों की भाषा हिन्दी और इंग्लिश ( इंग्लिश को छोड़कर) दोनों में होगी।
  • फेज II (मेन एग्जामिनेशन): यह मुख्य परीक्षा होगी। जिसमें 200 सवाल बहुविकल्पिय प्रकार के आएंगे। रीजिनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज विषय से सवाल होंगे।
  • रीजनल लैंग्वेज टेस्ट: मुख्य परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रीजनल लैंग्वेज टेस्ट भी देना होगा। इसके लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ही चुना जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग है। इसके अलग से कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे।

अप्लाई कैसे करें?

असिटेंट वैकेंसी फॉर्म अप्लाई करने का प्रोसेस तीन चरणों में पूरा होगा। एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट स्कैन और अपलोड।
आवेदन से पहले ही फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अगूंठे का निशान, हैंड रिटन डेक्लेरेशन ये चीजें स्कैन करके रख लें। इसके बाद नीचे बताया प्रोसेस फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • यहां Recruitment सेक्शन में आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ा लिंक नजर आएगा।
  • Apply Online पर जाते ही, आप IBPS वेबसाइट पर रि-डायरेक्ट हो जाएंगे।
  • यहां आपको पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अब अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, स्कूल, कॉलेज, रोल नंबर सभी डिटेल्स भर दें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में अपने हस्ताक्षर, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और डेक्लेरेशन अपलोड करें। इसके बाद फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। इसे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखे।

एप्लिकेशन फीस

यह भर्ती फॉर्म भरने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी। इनके अलावा बाकी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 850/- रुपये फीस भरनी होगी। फीस पेमेंट का ऑप्शन फॉर्म फिलिंग के समय ही आएगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें