Nissan Tekton के माइलेज का खुलासा, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी इतने किलोमीटर – nissan tekton mileage revealed vs sierra taigun kushaq auam


निसान टेकटॉन (Nissan Tekton) भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. ये एसयूवी दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च हुई है और इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. कंपनी इस एसयूवी को बेबी पेट्रोल (Baby Patrol) भी बुला रही है. एसयूवी में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है.  कंपनी ने इस कार के माइलेज को रिवील कर दिया है. 

1.0 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं 1.3 लीटर वाले टर्बो पेट्रोल इंजन को आप मैन्युअल और डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस कार का माइलेज और दूसरी खास बातें. 

कितना माइलेज देगी TEKTON? 

निसान टेकटॉन के लोअर वेरिएंट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इस इंजन पर मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ कार 19.41 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. वहीं 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और मैन्यु्अल गियरबॉक्स के साथ कार 18.5 किलोमीटर का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करेगी. 

1.3 लीटर इंजन और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ एसयूवी का क्लेम्ड माइलेज 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर का है. कार का माइलेज रेनो डस्टर के लगभग बराबर ही है. ये होना भी था क्योंकि नई टेकटॉन रेनो डस्टर पर ही बेस्ड है. दोनों गाड़ियां प्लेटफॉर्म के साथ साथ पावरट्रेन भी शेयर करती हैं. 

यह भी पढ़ें: मस्कुलर बॉडी, प्रीमियम इंटीरियर! तस्वीरों में देखें कैसी है Nissan Tekton

इंजन और पावर 

कार का 1.0 लीटर का इंजन 100 एचपी की पावर और 166 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.3 लीटर इंजन वाला इंजन 163 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. 

निसान टेकटॉन की कीमत 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं कार का टॉप वेरिएंट 18.59 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर आता है. हालांकि, कार का टॉप वेरिएंट डस्टर के मुकाबले 10 हजार रुपये महंगा है. इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगन से है. 

यह भी पढ़ें: Tata Harrier और Safari का स्टेल्थ एडिशन लॉन्च, इतने रुपये है कीमत

बात करें टेकटॉन के प्रतिद्वंद्वियों के माइलेज की, तो फॉक्सवैगन टाइगन के 1 लीटर टीएसआई मैन्युअल वेरिएंट का एवरेज 19.98 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं स्कोडा कुशाक 1.0 लीटर टीएसआई का 19.66 किलोमीटर प्रति लीटर है. हालांकि, टेकटॉन के 1.3 लीटर वाले वेरिएंट का माइलेज टाटा सिएरा (15.3Kmpl) और किआ सेल्टॉस (17.5Kmpl) से ज्यादा है.

—- समाप्त —-



Leave a Comment