NMDC Vacancy 2026: भारत सरकार की स्टील कंपनी दे रही ₹60000 मंथली सैलरी वाली जॉब, 3 स्टेज में ऐसे होगा सेलेक्शन – nmdc steel limited recruitment 2026 for executive trainee 102 post monthly salary 60 thousand eligibility age


Jobs Fore Freshers 2026: भारत सरकार की स्टील कंपनी NMDC को एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की पोस्ट के लिए युवा कैंडिडेट्स की तलाश है। जो कैंडिडेट्स जॉब ढूंढ रहे हैं, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए संबंधित कोई शर्त नहीं है।

nmdc vacancy 2026
एनएमडीसी में नौकरी, (फोटो क्रेडिट-www.nmdc.co.in)
NMDC Recruitment 2026 : भारत सरकार की विभिन्न कंपनियों में समय-समय पर नई रिक्तियां आती रहती हैं। यह मौके उन अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के अच्छे चांस बन सकते हैं, जो गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं। ऐसी ही नई भर्ती की घोषणा एनएमडीसी स्टील कंपनी ने की है। जिसके जरिए कंपनी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन ले रही है। अगर आप योग्य हैं, तो आप भी अप्लाई कर सकते हैं।

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड कंपनी ने नगरनार स्थित अपने प्लांट के लिए 102 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। केमिकल, सिविल, फाइनेंस समेत विभिन्न फील्ड में यह पद भरे जा रहे है। जिसके लिए कंपनी ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन www.nsltd.in ऑफिशियल वेबसाइट पर अंतिम तिथि 11 अगस्त या इससे पहले फॉर्म सबमिट करना होगा।

NMDC स्टील कंपनी भर्ती 2026 योग्यता

पद वैकेंसी योग्यता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सिरेमिक) 03 सिरेमिक इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) 04 केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (सिविल) 03 सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (कंप्यूटर एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 04 कंप्यूटर एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग डिग्री/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन साइंस या एमसीए या बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस/सीएस/आईटी) या पीजी डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग/कंप्यूटर मैनेजमेंट/सिस्टम मैनेजमेंट
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 22 5 इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस) 07 ग्रेजुएशन, सीए/आईसीडब्ल्यूए या इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एमबीए (फाइनेंस)
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ह्यूमन रिसोर्स) 03 ग्रेजुएशन, पीजी डिग्री/सोशियोलॉजी/सोशल वर्क/लेबर वेलफेयर/पर्सनल मैनेजमेंट/आईआर/आईआरपीएम/एचआर/एचआरएम में पीजी डिप्लोमा या एमबीए
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) 02 इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
9 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) 51 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) 51 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मेटलर्जिकल) 03 मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
कुल 102

ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा में अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवारों के 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को इसमें 10 प्रतिश तक की छूट दी गई है। जो अभ्यर्थी कोर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वो भी आवेदन के योग्य हैं। परंतु उन्हें क्लाफाइंग एग्जामिनेशन के पास होने के बाद ग्रुप डिसक्शन और इंटरव्यू के समय अपना पास सर्टिफिकेट दिखना जरूरी होगा।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 27 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 03 साल और PwBD/पूर्व सैनिकों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी। नोटिफिफिकेशन देखें-
NDMC Steel Recruitment 2026 Notification PDF

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की सैलरी कितनी मिलेगी?

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 महीने कैंडिडेट्स को काम की ट्रेनिंग मिलेगी। इस दौरान उन्हें 50,000 रुपये बेसिक पे के साथ कंपनी के नियमों के अनुसार डीए भी मिलेगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवार को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इस पोस्ट पर शुरुआती बेसिक पे ₹60,000 प्रति माह है। साथ में अभ्यर्थी महंगाई भत्ता, कैफेटेरिया अप्रोच के तहत मिलने वाली सुविधाएं, PF, ग्रेच्युटी, PRP और NMDC स्टील लिमिटेड के नियमों के अनुसार लागू अन्य भत्ते और लाभ पाने के हकदार होंगे।

सेलेक्शन कैसे होगा?

उम्मीदवारों को पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इसमें सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के पूछे जाएंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए चुना जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इन 3 चीजों पर बनेगी।

  • सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)- 70 प्रतिशत वेटेज
  • ग्रुप डिसक्शन (GD) 15 प्रतिशत वेटेज
  • इंटरव्यू 15 प्रतिशत वेटेज

इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। इसीलिए फॉर्म भरते समय अपने जरूरी दस्तावेजों से मिलान करके ही सभी जरूरी जानकारी भरें।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें