Obsession Box Office Collection Day 5 Hollywood Horror Film Continue Impress Bets Bollywood Movies – Entertainment News: Amar Ujala


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है और प्रशंसा बटोर रही है। अब जानते हैं कि अपने पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?




Obsession Box Office Collection Day 5 Hollywood Horror Film Continue Impress Bets Bollywood Movies

ऑब्सेशन
– फोटो : सोशल मीडिया


पांचवें दिन की कमाई

‘ऑब्सेशन’ लगातार लोगों का ध्यान खींच रही है। फिल्म की कहानी और इसका डरावनापन लोगों को पसंद आ रहा है। अब फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, 1.74 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात तक संभव है कि इन आंकड़ों में बदलाव भी आए। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.49 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।


Obsession Box Office Collection Day 5 Hollywood Horror Film Continue Impress Bets Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : X


वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी छाई ‘ऑब्सेशन’

‘ऑब्सेशन’ दुनियाभर में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारत में जहां फिल्म पांच दिनों में 11.49 करोड़ रुपए तक पहुंची है, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1200 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ रुपए से भी ऊपर पहुंच चुका है।


Obsession Box Office Collection Day 5 Hollywood Horror Film Continue Impress Bets Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘ऑब्सेशन’ का अब तक का कलेक्शन

  • भारत में ‘ऑब्सेशन’ ने अपनी शुरुआत 1.75 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • जबकि तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपए रहा।
  • चौथे दिन पहले सोमवार को भी फिल्म ने 2 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर जुटा लिए।
  • अब पांचवें दिन ‘ऑब्सेशन’ ने 1.74 करोड़ रुपए की कमाई खबर लिखे जाने तक कर ली है।


Obsession Box Office Collection Day 5 Hollywood Horror Film Continue Impress Bets Bollywood Movies

फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : सोशल मीडिया


ऐसी है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी

‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है। बेयर को अपनी दोस्त निक्की से एकतरफा प्यार होता है, लेकिन वह अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाता।

अपनी चाहत को पूरी करने के लिए बेयर एक मैजिकल डॉल तोड़ता है और मन्नत मांगता है कि निक्की भी उससे प्यार करने लगे। उसकी इच्छा तो पूरी हो जाती है और निक्की उसके साथ रहने लगती है, लेकिन इसके बाद कहानी एक बेहद खौफनाक और डरावनी दिशा में मुड़ जाती है। ‘ऑब्सेशन’ को लिखा और निर्देशित किया है करी बार्कर हैं।



Leave a Comment