Obsession Movie in India: कैरी बार्कर की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ आखिरकार 29 मई को इंडिया के थिएटरों में रिलीज हो गई. जब से ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से सुर्खियों में छाई हुई है. इंडिया में आते ही इसकी रिलीज पर लोग भड़क गए हैं और इसकी वजह से सेंसर बोर्ड की कैंची. CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद ‘ऑब्सेशन’ से 38 सेकंड के सीन काट दिए गए हैं, जिससे फैंस नाराज हैं.