राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी।
सोमवार को होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले दूसरे चरण के समारोह में दिए जाएंगे।
पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)