Paid Internship 2026: MRF कंपनी में 12 महीने की पेड इंटर्नशिप, हर महीने मिलेंगे ₹33000, यहां करना होगा अप्लाई – bihar mrf paid internship 2026 for ba bcom bsc bba be btec monthly stipend up to 33 thousand check how to apply last date


New Paid Internship 2026: ग्रेजुएशन के बाद काम सीखने के साथ हर महीने पैसे भी कमाना चाहते हैं, तो बिहार सरकार की इस इंटर्नशिप में अप्लाई कर सकते हैं। 33 हजार तक का आकर्षक स्टाइपेंड मिलेगा।

mrf internship 2026
एमआरएफ इंटर्नशिप 2026, (फोटो क्रेडिट-magnific)
Bihar SDM Paid Internship 2026: ग्रेजुएट स्टूडेंट्स जो अपने करियर की नई शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए इंटर्नशिप काम सीखने का बढ़िया अवसर हो सकती है। राज्य सरकार द्वारा रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए अलग-अलग इसके अवसर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। जो कैंडिडेट्स पेड इंटर्नशिप अपॉर्चुनिटी की तलाश में हैं, वो देश की प्रतिष्ठित कंपनी एमआरएफ में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां इंटर्न की हायरिंग की जार रही है। जिसके लिए बिहार सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एव कौशल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इस इंटर्नशिप के लिए एप्लिकेशन मांगे हैं। इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने की होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को एमपीएफ में फ्री ट्रेनिंग मिलेगी। साथ में हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा। क्योंकि यह इंटर्नशिप पेड है।

MRF इंटर्नशिप 2026 में स्टाइपेंड

इस इंटर्नशिप में कैंडिडेट्स को मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि एमआरएफ कंपनी और बिहार सरकार दोनों के मिले-जुले सहयोग से दी जाएगी। डिप्लोमा, डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट, बी. ई/बीटेक सभी अभ्यर्थियों के लिए मंथली स्टाइपेंड अलग-अलग है।

  • डिप्लोमा-₹31,010
  • डिग्री/पोस्ट ग्रेजुएट -₹32,010
  • बी. ई/बीटेक -₹33,000

पेड इंटर्नशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?

इस पेड इंटर्नशिप के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. ए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बी. लिट और अन्य समकक्ष डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। इनके अलावा जिन कैंडिडेट्स ने किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा या बी. ई/बीटेक आदि किया है, वो भी योग्य हैं। पढ़ाई-लिखाई के साथ अभ्यर्थी की उम्र 18-28 वर्ष तक होनी चाहिए। जो भी कैंडिडेट्स ये दोनों शर्तें पूरी करते हैं, वो इस इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। इंटर्नशिप की पूरी अवधि के दौरान इंटर्न कंपनी के विशेषज्ञों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

बिहार MRF इंटर्नशिप की जरूरी जानकारी

योजना बिहार सीएम-प्रतिज्ञा योजना
कंपनी एमआरएफ (MRF)
इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने
अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026
योग्यता बी. कॉम/बीएससी/बीबीए/आर्ट्स डिग्री, ट्रेड में डिप्लोमा, बी. ई/बीटेक
उम्र 18-28 वर्ष
कार्यस्थल MRF, तिरुवोट्टियूर प्लांट, चेन्नई
अप्लाई कहां करें cmpratigya. bihar. gov. in
चयन प्रक्रिया एमआरएफ और इसकी सहायक कंपनियों में मेरिट के जरिए सेलेक्शन होता है।

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस पेड इंटर्नशिप में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

  • रिज्यूम/बायोडाटा
  • 10वीं/12वीं/डिप्लोमा/ग्रेजुएट मार्कशीट की सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट की डिटेल्स/पासबुक
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड

पेड इंटर्नशिप में अप्लाई कैसे करें

इस इंटर्नशिप में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को सीएम प्रतिज्ञा पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहीं आपको आवेदन से जुड़ा लिंक भी मिलेगा। फॉर्म अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी पंजीकरण पर क्लिक करें। यहां पहला नाम, जन्मतिथि, जेंडर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड बनाकर लॉगइन करें। इसके बाद एमआएफ इंटर्नशिप में अप्लाई करने का ऑप्शन आएगा। यहां अपनी डिटेल्स भरकर आवेदन की प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले ही पूरी कर लें। आवेदन से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 1800-296-5656 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें