Pakistan Army: बन्नू में हमले से बौखलाई पाकिस्तानी सेना, भारत पर मढ़ा दोष, 24 विद्रोहियों को मारने का किया दावा – pakistan army claims to kill 24 india-backed terrorists after bannu attack
पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में 24 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है। उसने बिना सबूत आरोप लगाया है कि इन विद्रोहियों के भारत के साथ संबंध थे। यह दावा एक दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा के लोवर दीर जिले में पुलिस काफिले और बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के बाद किया गया है।
पाकिस्तानी सेना
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में हुए हमले को लेकर भारत पर निशाना साधा है। उसने बिना सबूत के आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे ‘भारत समर्थित विद्रोहियों’ का हाथ था। पाकिस्तानी सेना के प्रोपेगेंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने शुक्रवार दोपहर एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले और आसपास के जिलों में 24 विद्रोहियों को मार गिराया है। आईएसपीआर ने विद्रोहियों के लिए फितना-अल-ख्वारिज कहा है, जिसका इस्तेमाल वह तहरीक-ए-तालिबान के लिए करता है। दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार को दो अलग-अलग हमले हुए थे, जिनमें से एक लोवर दीर में हुआ था, जिसमें पुलिस के काफिले पर हमला किया गया था। दूसरा हमला बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन पर हुआ था।
ISPR ने जारी किया बयान
ISPR के बयान में कहा गया है कि हाल ही में बन्नू में पुलिस के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और आत्मघाती बम धमाकों में तेजी आई है। उसने आगे कहा, “इन घटनाओं में, “भारतीय प्रॉक्सी ‘फितना-अल-ख्वारिज’ ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया।” आईएसपीआर ने बताया कि हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने इन जघन्य हमलों के दोषियों और उनके सहयोगी नेटवर्क को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर संयुक्त खुफिया-आधारित ऑपरेशन शुरू किए हैं।
24 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया
बयान में कहा गया, “इसी क्रम में, पिछले 24 घंटों में बन्नू जिले और आस-पास के इलाकों में हुई भीषण गोलीबारी के बाद, भारतीय प्रॉक्सी ‘फितना-अल-ख्वारिज’ से जुड़े 24 खवारिज को जहन्नुम भेज दिया गया है।” इसमें आगे कहा गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए, “जो कई आतंकवादी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।”
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस ऑपरेशन में 24 विद्रोहियों के मारे जाने पर सुरक्षाबलों की तारीफ की है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने “सफल ऑपरेशन” के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की। बयान में उनके हवाले से कहा गया: “‘फितना-अल-ख्वारिज’ के 24 आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों की पेशेवर दक्षता, संकल्प और बलिदान को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत के संरक्षण में काम कर रहे ‘फितना-अल-ख्वारिज’ और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को उनके तार्किक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।”
लेखक के बारे मेंप्रियेश मिश्रप्रियेश मिश्र नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर (Principal Digital Content Producer) के पद पर कार्यरत हैं। वे नवभारत टाइम्स की दुनिया (World) सेक्शन से जुड़े हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने मार्च 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।
प्रियेश मिश्र के पास वैश्विक घटनाक्रम, युद्ध, सैन्य संघर्ष, राजनयिक तनाव, कूटनीति जैसे विषयों पर न्यूज कवरेज का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पिछले 5 वर्षों में आर्मेनिया-अजरबैजान के युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020-2024, इजरायल-हमास गाजा युद्ध, ईरान-इजरायल संघर्ष, भारत-पाकिस्तान संघर्ष ऑपरेशन सिंदूर, तालिबान-पाकिस्तान संघर्ष, चीन-ताइवान विवाद, वेनेजुएला संकट जैसे वैश्विक घटनाक्रम का कवरेज किया है।
प्रियेश वैश्विक अपनी खबरों में राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्या असर पड़ेगा, इस पर फोकस रखते हैं। भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी भाषा के पाठकों को खबरों और विश्लेषण के जरिए जानकारी देना प्रियेश मिश्र की पहली प्राथमिकता रहती है। प्रियेश मिश्र की विशेषज्ञता फॉरेन अफेयर्स, वैश्विक राजनीतिक, कूटनीतिक घटनाक्रम, रक्षा और वैश्विक संघर्ष और उनका भारत की राजनीति या भारत के आम लोगों पर क्या असर होगा, इस क्षेत्र में है।… और पढ़ें