Par Panel:नीट प्रबंधन पर संसदीय समिति ने की बैठक; Nta डीजी, उच्च शिक्षा सचिव और Nmc अधिकारियों से मांगा जवाब – Parliamentary Panel Reviews Neet Conduct, Nta And Nmc Officials Appear Before Committee


Parliamentary Panel: नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद की निगरानी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें नीट परीक्षाओं के संचालन पर चर्चा की गई।




समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने की। बैठक का विषय ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम, 2019 के तहत नीट परीक्षाओं का संचालन’ था। यह चर्चा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन नियामक संस्थाओं की संरचना, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा के तहत की गई।


Leave a Comment