तीसरा: पेट्रोल-डीजल की दोहरी मार
दूध की कीमतों में इजाफे के अगले ही दिन तेल कंपनियों ने करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया और इनकी कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गईं. बात यहीं नहीं थमी 19 मई को एक बार फिर Oil Companies ने झटका दिया और Petrol-Diesel Price करीब 90 पैसे प्रति लीटर फिर बढ़ा दिए. इस दोहरी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तो मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये, डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर, वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है. (Photo: ITG)