PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमके वाले लुक ने जीता भारतीयों का दिल, यहां देखें लेटेस्ट झुमका डिजाइन्स | italy pm giorgia meloni indian jhumka look viral find oxidized jewellery according trend


Fashion

oi-Staff

Giorgia Meloni Jhumka Look Viral: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी न केवल अपनी बेबाक राजनीति, बल्कि अपने खास फैशन सेंस के लिए भी दुनिया भर में जानी जाती हैं। हाल ही में मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में वे भारतीय स्टाइल के ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमकों में नजर आ रही हैं। मेलोनी का यह ‘देसी लुक’ सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारत और इटली के मजबूत होते सांस्कृतिक रिश्तों के तौर पर भी देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस खूबसूरत सेल्फी के साथ उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब भी दिया है।

मेलोनी के इस ‘पावर लुक’ सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है और खासतौर पर महिलाओं के बीच झुमकों का क्रेज फिर से बढ़ा दिया है। अगर आप भी मेलोनी की तरह ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो यह जानना जरूरी है कि हर झुमका हर चेहरे पर नहीं जंचता। यहां 5 बेहतरीन झुमका डिजाइन्स दिए गए हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए फिर चलते हैं फैशन की दुनिया में और गर्मी में पाते हैं कूल लुक।

फोटो क्रेडिट: Canva

1. ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका (Oxidized Silver Jhumkas)

मेलोनी की तरह अगर आप फॉर्मल शर्ट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमका लुक आपके लिए बेस्ट है। यह लगभग हर फेस शेप पर अच्छा लगता है, खासकर ओवल (Oval) चेहरे पर। आप इस तरह के झूमके कनॉट प्लेस और सरोजनी नगर से आसानी से ले सकते हैं वो भी कम दामों में।

2. कश्मीरी धागा झुमका (Kashmiri Pearl Drop Jhumkas)

अगला नंबर है कश्मीरी धागा झुमका का इन झुमकों के साथ कान के ऊपर तक जाने वाली लंबी मोतियों या धागे की लटकन होती है। यह हार्ट शेप चेहरे के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह जबड़े के पास वॉल्यूम जोड़ता है। आप इन झुमकों को ऑनलाइन भी मंगवा सकती हैं और सरोजनी नगर या फिर दिल्ली युनिवर्सिटी के पास की मार्केट से खरीद सकती हैं।

3. चांदबाली स्टाइल झुमका (Chandbali Jhumkas)

यह ऊपर से आधे चांद की तरह और नीचे झुमके के आकार का होता है। यह काफी रॉयल लुक देता है। स्क्वायर या थोड़े लंबे चेहरे पर चांदबाली बहुत खूबसूरत लगती है, क्योंकि यह चेहरे के शार्प कट को सॉफ्ट लुक देती है।

4. टेराकोटा या क्ले झुमका (Terracotta/Handmade Jhumkas)

यह मिट्टी से बने होते हैं और बहुत रंगीन व हल्के होते हैं। कुर्तियों के साथ इनका लुक बहुत निखर कर आता है। ऑफिस गोइंग हों या फिर कॉलेज जाने वाली लड़कियां हर किसी पर ये झुमके खूब जचते हैं। साथ ही राउंड फेस शेप वाली महिलाओं को लंबे और लटकने वाले टेराकोटा झुमके पहनने चाहिए, जिससे चेहरा थोड़ा लंबा दिखे।

5. मीनाकारी झुमका (Meenakari Enamel Jhumkas)

अगर आप इंडियन आउटफिट पहन रहे हैं तो मीनाकारी झुमके आपके लिए बेस्ट हैं। इन पर बारीक रंगों और फूलों की नक्काशी होती है। साड़ियों और भारी सूट के लिए यह क्लासिक चॉइस है।

Story first published: Friday, April 24, 2026, 13:30 [IST]




Leave a Comment