07:35 AM, 10-Jul-2026
PM Modi In Australia LIVE Updates: मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पीएम मोदी, पहली बार भारत में BBL कराने का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। पीएम मोदी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और अन्य लोगों के साथ भी गर्मजोशी से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होंगे। पीएम मोदी ने मेलबर्न स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में बिगबैश लीग कराने का एलान भी किया। भारत पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के मैचों की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि भारत में पहली बार बिग बैश लीग का मैच 12 दिसंबर को चेन्नई में कराया जाएगा। चेन्नई के क्रिकेट ग्राउंड- चेपॉक में बिग बैश लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-