Pm Modi New Zealand Visit:भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर – Pm Narendra Modi New Zealand Visit India New Zealand Fta Christopher Luxon Maritime Security


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंच गए, जिसे दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। उनकी शनिवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ अहम बैठक होनी है, जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लागू करने की पुष्टि की जा सकती है। इसके अलावा, दोनों देशों में रक्षा, खेल, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड ने इसी वर्ष अप्रैल में एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। अब, पीएम मोदी की यात्रा को इसे अमलीजामा पहनाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समझौता लागू होने से न्यूजीलैंड से आने वाले 95% सामानों पर टैरिफ कम या खत्म हो जाएगा। पहले ही दिन से न्यूजीलैंड का 57% निर्यात पूरी तरह शुल्क-मुक्त हो जाएगा। वहीं, भारत से निर्यात 100% सामानों पर टैरिफ खत्म हो जाएगा। भारतीय किसानों के हितों की रक्षा के लिए डेयरी, चीनी, सेब और कुछ अन्य कृषि उत्पादों को इस छूट से बाहर रखा गया है।

मोदी व लक्सन के बीच आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के साथ समुद्री सुरक्षा, निवेश व प्रौद्योगिकी, शिक्षा-पर्यटन, खेल व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। लक्सन ने मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से है। यह यात्रा दोनों देशों में एक जीत की साझेदारी का जश्न है, जो लोगों के लिए समृद्धि और सुरक्षा लाएगी।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के पहले पन्नों पर ‘मिस्टर इंडिया’: मीडिया ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, क्या थी हेडलाइन?

व्यापार समझौता लागू होने पर न्यूजीलैंड से आयातित 95% सामान पर खत्म होगा टैरिफ

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभारी हूं। यह दौरा ऐतिहासिक है, जो कि 40 साल बाद न्यूजीलैंड की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है।


  • क्रिस्टोफर लक्सन ने भी वीडियो साझा करते हुए लिखा, पीएम मोदी आपका स्वागत है।

  • इससे पहले, वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे।

व्यापार समझौता: समुद्री सुरक्षा होगी मजबूत…न्यूजीलैंड से खेल में बढ़ाएंगे सहयोग


  • न्यूजीलैंड एफटीए से 1.4 अरब की आबादी वाले भारतीय बाजार में पहुंच बढ़ाना चाहता है, ताकि 2034 तक अपने निर्यात के मूल्य को दोगुना कर सके।

  • समझौते में न्यूजीलैंड के वाइन निर्यात और प्राथमिक सेवाओं के लिए सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र की प्रतिबद्धता भी शामिल की गई है।

  • स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दोनों देश समुद्री सुरक्षा और सूचना साझाकरण को लेकर सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

  • ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन की न्यूजीलैंड की तकनीक सीखने के लिए स्पोर्ट्स साइंस, खेल चिकित्सा व एथलीट कोचिंग के आदान-प्रदान पर करार की संभावना है।



Leave a Comment