PNB LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I)के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)के 545 पदों पर भर्ती निकाली है.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं जिनमें बैंकिंग अनुभव और स्थानीय भाषा का ज्ञान शामिल है.
jobs news, PNB, Sarkari Naukri, PNB LBO Recruitment 2026, PNB Recruitment Apply Online पीएनबी में नौकरियां निकली हैं.
एक राज्य के लिए ही कर सकेंगे आवेदन
PNB ने यह भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों के लिए निकाली है. उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन कर सकेंगे.अंतिम चयन के बाद राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी. जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा उसी राज्य में नियुक्ति दी जाएगी.इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2026 है. बैंक की ओर से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर 2026 में किया जा सकता है.
किस राज्य में कितने पद?
- इस भर्ती अभियान के तहत कुल 545 पद भरे जाएंगे. सबसे अधिक 85 पद असम में हैं.
राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार हैं- - असम– 85 पद (असमिया/बोडो)
- पश्चिम बंगाल–80 पद (बंगाली)
- कर्नाटक–78 पद (कन्नड़)
- गुजरात–77 पद (गुजराती)
- महाराष्ट्र– 67 पद (मराठी)
- तमिलनाडु– 51 पद (तमिल)
- तेलंगाना– 41 पद (तेलुगु)
अन्य राज्यों में भी शेष पद संबंधित स्थानीय भाषा के अनुसार भरे जाएंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)होना जरूरी है.आवेदन के समय उम्मीदवार के पास डिग्री या मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए.सिर्फ ग्रेजुएशन ही नहीं, बल्कि उम्मीदवार के पास स्नातक के बाद कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.यह अनुभव किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)में क्लर्क या अधिकारी के पद पर होना अनिवार्य है.
स्थानीय भाषा जानना भी जरूरी
जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा.उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है.चयन प्रक्रिया के दौरान इसकी भी जांच की जाएगी.
आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी.आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.SC/ST को 5 वर्ष,OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)को 3 वर्ष,PwBD को 10 वर्ष,भूतपूर्व सैनिक को 5 वर्ष और 1984 दंगा प्रभावित उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा.इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी जिनमें महंगाई भत्ता (DA)/मकान किराया भत्ता (HRA)/सिटी कंपेनसेटरी अलाउंस (CCA)/मेडिकल सुविधा/लीव फेयर कंसेशन (LFC)/बैंक की अन्य सुविधाएं शामिल हैं.
कैसे होगा चयन?
PNB इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में करेगा.सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी.इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच (Screening) की जाएगी.जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test-LLPT)आयोजित होगी.अंत में योग्य अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)के लिए बुलाया जाएगा.इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
नियुक्ति के बाद क्या होंगी शर्तें?
चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी.इसके अलावा उन्हें जिस राज्य में नियुक्त किया जाएगा वहां कम से कम 9 वर्ष तक या SMG Scale-IV में पदोन्नति होने तक जो भी पहले हो वहीं कार्य करना होगा.उम्मीदवारों को बैंक में तीन वर्ष की सेवा का बॉन्ड भी भरना होगा. यदि कोई अभ्यर्थी तीन वर्ष पूरे होने से पहले नौकरी छोड़ता है तो उसे 2 लाख रुपये बैंक को देने होंगे.बैंक में जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का CIBIL स्कोर कम से कम 680 होना भी अनिवार्य रखा गया है.
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है.SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 59 रुपये शुल्क देना होगा.वहीं अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है.
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.वहां Recruitments/Careers सेक्शन में जाकर New Registration पर क्लिक करें.इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें.सभी जानकारी दोबारा जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का अच्छा अवसर
PNB की यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं.अच्छी सैलरी, बैंकिंग सुविधाएं और स्थायी नौकरी के साथ यह भर्ती अनुभवी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए आकर्षक अवसर मानी जा रही है इसलिए योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर सकते हैं.