Post Office की धमाल स्कीम… पैसा कर देती है डबल, 5 लाख लगाएं ₹1000000 पाएं


कैसे होता है पैसा डबल?

बात करें, इस स्कीम में पैसा डबल होने के कैलकुलेशन के बारे में, तो ये बेहद आसान है. दरअसल, इस Govt Scheme में निवेश की रकम पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग के आधार पर होती है. 1 लाख रुपये के निवेश के उदाहरण से समझते हैं, तो इतनी रकम इन्वेस्ट करने पर 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर पहले साल के अंत में इसपर मिलने वाला ब्याज 7500 रुपये होगा और यह रकम अगले साल के लिए प्रिंसिपल अमाउंट में जुड़ जाएगी और रकम बढ़कर 1,07,500 रुपये हो जाएगी. अब इस अमाउंट पर दूसरे साल में ब्याज 8,062 रुपये हो जाएगा. वहीं ये रकम तीसरे साल के लिए मूल राशि में जुड़कर 1,15,562 रुपये हो जाएगी. इसी तरह आगे के सालों में रकम बढ़ती रहेगी. इसी तरह 5 लाख पर देखें, तो पहले साल ये 5.37 लाख, दूसके साल 5.77 लाख, पांचवें साल 7.17 लाख, 8वें साल 8.91 लाख और 9 साल 7 महीने में 10 लाख रुपये हो जाता है. आप ज्यादा निवेश के साथ ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. (Photo: ITG)


Leave a Comment