अब 10 मिनट में डिलीवर होगा LPG सिलेंडर! Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस तरह के इनोवेशन से खाना पकाने के लिए साफ़-सुथरा ईंधन ज़्यादा आसानी से उपलब्ध होता है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्विक-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए भारत की पहली ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी की शुरुआत, और साथ ही HP Pay से डिजिटल बुकिंग की सुविधा, एक आधुनिक, ग्राहक-केंद्रित और डिजिटल रूप से सक्षम एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।