Prize Money:फुटबॉल विश्वकप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम भी होगी मालामाल! क्रिकेट चैंपियन से ज्यादा कमाएगी – Fifa World Cup 2026 Prize Money Shatters Records, Even Last-placed Team Earns More Than Cricket World Champion


फीफा विश्व कप 2026 सिर्फ खेल के स्तर पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी इतिहास रचने जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर (करीब 6240 करोड़ रुपये) है। खास बात यह है कि टूर्नामेंट में सबसे नीचे रहने वाली टीम भी कुल 21.5 मिलियन डॉलर (करीब 205 करोड़ रुपये) लेकर जाएगी, जो क्रिकेट विश्व कप और टी20 विश्व कप के विजेताओं को मिलने वाली राशि से कहीं अधिक है।


FIFA World Cup 2026 Prize Money Shatters Records, Even Last-Placed Team Earns More Than Cricket World Champion

फीफा विश्व कप
– फोटो : Instagram



विस्तार

फुटबॉल का महाकुंभ कहे जाने वाले फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-स्पोर्टिंग इवेंट के रूप में पहचाने जाने वाले इस टूर्नामेंट की चमक सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। इसकी रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) ने इस बार पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की है। यही वजह है कि अब फुटबॉल और क्रिकेट के बीच आर्थिक अंतर पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट नजर आता है।



Leave a Comment