Prl Recruitment 2026:अंतरिक्ष विभाग की लेबोरेटरी में Mba-mcom वालों के लिए सरकारी नौकरी, 1.77 लाख तक सैलरी – Prl Recruitment 2026: Apply For Administrative, Accounts & Stores Officer Posts Till August 24


एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Sat, 25 Jul 2026 07:21 PM IST

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) ने प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के 5 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक होंगे। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

 


PRL Recruitment 2026: Apply for Administrative, Accounts & Stores Officer Posts Till August 24

PRL Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated



विस्तार

PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी ने विभिन्न अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत प्रशासनिक अधिकारी, अकाउंट्स अधिकारी और परचेज एंड स्टोर्स अधिकारी के कुल 5 पद भरे जाएंगे। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।




Leave a Comment