Professor Vacancy 2026: बिना NET एमपी की सरकारी यूनिवर्सिटी में बनें प्रोफेसर, 2.18 लाख तक महीने की सैलरी – psnsu recruitment 2026 for professor 19 post vacancy monthly salary up to 2 lakh know eligibility and more details


MP Professor Jobs 2026 Apply: एमपी की पंडित शंभूनाथ शुक्ला यूनिवर्सिटी ने 18 सब्जेक्ट में प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो इसी महीने तक चलेगी।

professor jobs 2026 apply
प्रोफेसर की नई वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Istock)
PSNSU Professor Recruitment 2026 : सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का सपना है, तो आप मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की नौकरी पा सकते हैं। एमपी की पंडित शंभूनाथ शुक्ला यूनिवर्सिटी में 18 विषयों के लिए प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय को इंग्लिश, भूगोल, हिन्दी जैसे अन्य विषयों को पढ़ाने वाले चाहिए। योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptsnsuniversity.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं। मंथली सैलरी भी शानदार मिलेगी।

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की इस नई भर्ती के लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फीस पेमेंट की रिसिप्ट रजिस्टर्ड और स्पीड पोस्ट के जरिए यूनिवर्सिटी को भेजना होगा।

MP Professor Vacancy 2026: 18 विषयों में भर्ती

सब्जेक्ट पदों की संख्या
बायोटेक्नोलॉजी 01
बॉटनी 01
केमिस्ट्री 02
कॉमर्स 01
कंप्यूटर साइंस 01
इकोनॉमिक्स 01
इलेक्ट्रॉनिक्स 01
इंग्लिश 01
फिशरीज 01
जियोग्राफी 01
हिन्दी 01
इतिहास 01
गणित 01
फिजिक्स 01
पॉलिटिकल साइंस 01
संस्कृत 01
सोशियोलॉजी 01
ज्यूलॉजी 01
कुल 19

प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री और रिसर्च में एक्टिव होने चाहिए।
  • किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में कम से कम 10 साल का टीचिंग या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए।
  • पीयर रिव्यू या यूजीसी सीएआरई/स्कॉप/वेब साइंस वाले जर्नल्स में के कम से कम 10 रिसर्च पब्लिशन हों।
  • एकेडमिक लीडरशिप और स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट संभालना और सर्टिफिकेट रखते हों।
  • योग्यता में UGC NET/सीएसआईआर नेट क्वालिफाई करने की कोई अनिवार्यता नहीं मांगी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने नेट पास नहीं किया है, लेकिन वो पीएचडी और अनुभव संबंधित योग्यताएं पूरी करते हैं उनके लिए अच्छा चांस हो सकता है।

PSNSU प्रोफेसर भर्ती की जरूरी जानकारी

यूनिवर्सिटी पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय (PTSNU)
पद प्रोफेसर
वैकेंसी 19
ऑफिशियल वेबसाइट ptsnsuniversity.ac.in
आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जुलाई 2026
फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 शाम 5.30 बजे तक
योग्यता पीएचडी+ अनुभव+ पब्लिशन
एज लिमिट जारी नहीं
सैलरी पे स्केल: एकेडमिक पे लेवल 14 (₹1,44,200-₹2,18,200) तक
भर्ती का नोटिफिकेशन ​ PTSNU Professor Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक PTSNU Professor Vacancy 2026 Apply Form Link

बिना परीक्षा सेलेक्शन

प्रोफेसर की इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों के सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग एकेडमिक/रिसर्च स्कोर (API) के जरिए किया जाएगी। वो अभ्यर्थी जो टीचिंग, रिसर्च पब्लिकेशन, प्रोजेक्ट, पेटेंस और पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स में योग्यता के मानकों पर खरे उतरते हैं, केवल वे ही आगे साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को इनमें प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे। इंटरव्यू के लिए 1 वैकेंसी को देखते हुए 20 योग्य अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। टाई होने की स्थिति में सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए योग्य होंगे। सेलेक्शन कमिटी के द्वारा इंटरव्यू को परखने के लिए स्वंय के तरीके अपनाएं जाएंगे।

प्रोफेसर भर्ती में कैसे अप्लाई कैसे करें?

एमपी प्रोफेसर की इस रिक्रूटमेंट के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ptsnsuniversity.ac.in पर जाएं।
  • यहां Career Opportinities में आपको Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक नजर आएगा।
  • आप चाहें तो भर्ती का विज्ञापन भी ओपन करके चेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप पोर्टल पर चले जाएंगे। यहां सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड की डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें। पासवर्ड क्रिएट होने के बाद लॉगइन करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म में और विकल्प भी खुल जाएंगे।
  • इसके बाद आपको अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल, एक्सपीरियंस जैसी डिटेल्स फिल करनी होंगी।
  • डिटेल्स वाला सेक्शन फिल करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वाले कॉलम में आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दूसरे डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड कर दें।
  • अब पेमेंट का ऑप्शन आएगा। अपनी कैटेगिरी के मुताबिक इसका भुगतान करने के बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करेंगे उन्हें 2000 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है। इन अभ्यर्थियों को 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें