Punjab Pti Vacancy 2026:पंजाब में निकली पीटीआई के 2000 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सबकुछ – Punjab Pti Recruitment 2026: 2,000 Physical Training Instructor Posts Announced, Check Eligibility


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Sat, 01 Aug 2026 02:20 PM IST

Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 2000 पदों पर भर्ती का मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।


Punjab PTI Recruitment 2026: 2,000 Physical Training Instructor Posts Announced, Check Eligibility

Punjab PTI Vacancy 2026
– फोटो : AI



विस्तार

Punjab PTI Vacancy 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय ने 31 जुलाई 2026 को पंजाब पीटीआई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) प्राथमिक कैडर के कुल 2000 पदों को भरा जाएगा।


इस भर्ती के लिए 18 से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होने के साथ शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DPED/CPED) या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

 





































































































वर्ग कुल नई रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियां
सामान्य 780 220
एससी (M&B) 200 80
एससी (R&O) 200 80
बीसी 200 80
पूर्व सैनिक – सामान्य 140 80
पूर्व सैनिक – एससी (M&B) 40
पूर्व सैनिक – एससी (R&O) 40
पूर्व सैनिक – बीसी 40
खेल – सामान्य 40 20
खेल – एससी (M&B) 10
खेल – एससी (R&O) 10
पीएच – दृष्टिबाधित 20 5
पीएच – श्रवण बाधित 20 5
पीएच – ऑर्थो 20 5
पीएच – ID/MD 20 5
स्वतंत्रता सेनानी 20 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 200 60
कुल 2000 650



Leave a Comment