Railway Jobs:रेलवे में स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन; जानें सभी शर्तें – Central Railway Scouts And Guides Quota Recruitment 2026: Apply Online For 12 Posts


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Tue, 14 Jul 2026 06:48 PM IST

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे ने स्काउंट एंड गाइड्स कोटा के तहत भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

 


Central Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: Apply Online for 12 Posts

Indian Railways, भारतीय रेलवे
– फोटो : Adobe Stock



विस्तार

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के तहत 12 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


यह भर्ती सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए खुली है और इसमें किसी भी समुदाय के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है। भर्ती के तहत लेवल-1 और लेवल-2 के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 



Leave a Comment