Railway Vacancy 2026: रेलवे ने 1800+ पदों पर निकाली नई भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट बेस पर होगा डायरेक्ट सेलेक्शन – rrc recruitment 2026 notification out for apprentice 1853 post 10th pass iti can apply check age selection details


Railway New Form 2026 Apply: रेलवे ने 1800 से अधिक पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर अप्लाई कर सकते हैं।

railway apprentice vacancy 2026
रेलवे अप्रेंटिस वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Pexels,लोगो-rrcpryj.org)
RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने 1800 से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की तरफ की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। ऐसे में वो कैंडिडेट्स जो रेलवे के साथ काम करने के इच्छुक हैं, वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

आरआरसी ने अप्रेंटिस की यह रिक्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाली हैं। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट बेस पर ही कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा।

RRC अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
  • उम्र सीमा: आवेदक ने कम से कम 15 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 24 साल का न हुआ हो। एज लिमिट की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में कैटेगिरी के मुताबिक नियमानुसार छूट दी जाएगी।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की जरूरी जानकारी

भर्ती आयोग रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
पद अप्रेंटिस
टोटल वैकेंसी 1853
ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org
आवेदन शुरू 8 जुलाई 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
योग्यता 10वीं पास के साथ आईटीआई
आयुसीमा 15-24 वर्ष तक
सेलेक्शन प्रोसेस मेरिट बेस पर कोई (लिखित परीक्षा नहीं)
ट्रेनिंग की अवधि 1 साल
स्टाइपेंड सरकारी नियमानुसार मंथली स्टाइपेंड
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन RRC Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक RRC Apprentice Vacancy 2026 Apply Online

रेलवे अप्रेंटिस का सेलेक्शन क्राइटेरिया

रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अंतर्गत मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स के मैट्रिकुलेशन और आईटीआई दोनों में मिले मार्क्स के जरिए तैयार की जाएगी। दोनों का वैटेज समान रखा जाएगा। अगर दो अभ्यर्थियों के एक समान अंक होने की स्थिति में उम्र में बड़े कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट होंगे उन्हें अगले स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए रिक्तियों के 1.5 गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज, कम्युनिटी वाइज बनाई जाएगी।

RRC अप्रेंटिस भर्ती में कैसे अप्लाई करें?

  • रेलवे अप्रेंटिस ट्रेनिंग भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर WHAT’S New सेक्शन में आपको Online/E-Applicant का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  • APPLICATION सेक्शन में आपको New Registration के लिंक पर जाना होगा। अगर वेबसाइट पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो डायरेक्ट Applicant Login वाले कॉलम में जाएं।
  • डेक्लेरेशन पढ़कर ‘सहमत हूं’ पर टिक करके आगे बढ़ें।
  • अब Create New Login पर जाकर अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें। मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद Create Application पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन की कुछ डिटेल्स पहले से फिल की हुई आएंगी। अन्य खाली बॉक्स में जो जानकारी मांगी जाती है उसे एक-एक स्टेप करके ध्यान से भरते जाएं।
  • फॉर्म के डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में आपको 10वीं या समकक्ष मार्कशीट, जन्मप्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, एससी/एसटी/ओबीसी जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता सर्टिफिकेट आदि प्रमाण पत्र 50kb से 200kb के भीतर अपलोड करने होंगे।
  • कलरफोटोग्राफ 20kb से 70kb के भीतर और हस्ताक्षर 20kb से 30kb के अंदर अपलोड करने होंगे।
  • सभी कॉलम भरने के बाद अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस की पेमेंट करने का विकल्प आएगा।
  • पेमेंट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए 100/- रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/सभी कैटेगिरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। ये अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क अप्लाई कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी एक से ज्यादा ट्रेड के लिए योग्य हैं, तो वो अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें