Ram Mandir Donation Theft: टिन्नू यादव निकला ठेकेदार, पत्नी पूनम के नाम पर चला रहा था कंट्रक्शन कंपनी, 1 साल में छापे 47 लाख


Last Updated:

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव तो बड़ा वाला खिलाड़ी निकला है. उसने पत्नी के नाम से कंट्रक्शन कंपनी खोलकर रखी थी. इससे पहले सामने आया था कि टिन्नू यादव ने शेयर मार्केट में पैसे लगाये थे. आरोपियों ने चोरी की रकम अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई और बाद में उसे अपने खातों में वापस मंगाकर लेनदेन छिपाने की कोशिश की.

राम मंदिर: टिन्नू निकला ठेकेदार, पत्नी के नाम पर थी कंपनी, छाप दिए लाखों रुपएZoom

अयोध्या राम मंदिर के दान चोरी का आरोपी टिन्नू निकला बड़ा खिलाड़ी.

अयोध्या (शेहला) : यूपी के अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब गिरफ्तार आरोपी रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. टिन्नू यादव तो ठेकेदार निकला. वह अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम पर ‘सौंदर्य कंस्ट्रक्शन’ नाम से एक निर्माण कंपनी चला रहा था. यह फर्म साल 2023 से लोक निर्माण विभाग (PWD) में पंजीकृत है.

सूत्रों के अनुसार, विभाग में पंजीकरण के पहले ही साल फर्म को करीब 47 लाख रुपये का काम मिल चुका था. कंपनी छोटे-छोटे निर्माण कार्यों के टेंडर लेती थी और विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में काम कर रही थी. आरोपी सफेदपोशों और प्रभावशाली लोगों की पैरवी के जरिए टेंडर हासिल करता था. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फर्म पत्नी पूनम देवी के नाम पर न्यू शिक्षक कॉलोनी के पते पर पंजीकृत बताई जा रही है. इसके अलावा, सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी का बेटा रवि भी लोक निर्माण विभाग में नौकरी कर रहा है.

पहले शेयर मार्केट से निकला कनेक्शन

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में पहले यह बात सामने आई थी कि आरोपियों ने राम मंदिर के चढ़ावे से उड़ाई गई रकम को सिर्फ ऐश-ओ-आराम में खर्च नहीं किया, बल्कि उस काली कमाई को बढ़ाने के लिए बकायदा उसका पूरा ‘वित्तीय नेटवर्क’ तैयार किया था यानी कि चोरी किया हुआ पैसा शेयर बाजार में भी लगाया गया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टिन्नू यादव समेत दूसरे आरोपियों ने इन्वेस्टमेंट किया था. टिन्नू यादव ने शेयर मार्केट में पैसे लगाये थे. आरोपियों ने चोरी की रकम अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई और बाद में उसे अपने खातों में वापस मंगाकर लेनदेन छिपाने की कोशिश की.

क्या है मामला?

जून के पहले सप्ताह में राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती में कथित अनियमितताओं के बाद विवाद सामने आया था. ट्रस्ट की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित की थी. एसआईटी की प्रारंभिक जांच में गबन के संकेत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज हुई और चढ़ावा गणना से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Leave a Comment