Ronaldo Video:अल-नस्र की हार से टूटा रोनाल्डो का सपना, फाइनल के बाद मेडल लेने से भी किया इनकार; देखें वीडियो – Cristiano Ronaldo Refuses Runner-up Medal After Al-nassr Lose Afc Champions League Two Final


क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सऊदी अरब में पहला बड़ा खिताब जीतने का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ। एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में अल-नस्र को जापान के गाम्बा ओसाका ने 1-0 से हराया। हार के बाद निराश रोनाल्डो ने रनर-अप मेडल लेने से भी इनकार कर दिया। डेनिज हम्मत के पहले हाफ में किए गए गोल ने ओसाका को खिताब दिलाया, जबकि अल-नस्र कई मौकों के बावजूद बराबरी नहीं कर सका।


Cristiano Ronaldo Refuses Runner-Up Medal After Al-Nassr Lose AFC Champions League Two Final

रोनाल्डो
– फोटो : instagram



विस्तार

सऊदी क्लब अल-नस्र और फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए शनिवार की रात बेहद निराशाजनक साबित हुई। एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में जापान के गाम्बा ओसाका ने अल-नस्र को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद रोनाल्डो ने रनर-अप मेडल लेने से भी इनकार कर दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।


Leave a Comment